फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई से राहत की उम्मीद, अगले महीने सस्ती हो सकती है एलपीजी

Fri, 21 Feb 2020 04:54 AM IST
संजीव कुमार झा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
गैस
विज्ञापन

केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गुरुवार को उम्मीद जताई कि अगले महीने एलपीजी सिलेंडर के दाम नीचे आ सकते हैं। प्रधान ने कहा कि वैश्विक बाजार के असर से फरवरी में एलपीजी के दाम में बढ़ोतरी की गई थी।

विज्ञापन


गैस के दाम लगातार बढ़ने के सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने कहा, यह सच नहीं है कि एलपीजी की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि मार्च में गैस के दाम नीचे आएंगे। उन्होंने कहा कि सर्दियों में एलपीजी की खपत में इजाफा हो जाता है जिससे क्षेत्र पर दबाव बढ़ता है।

फरवरी में इसके दाम में उछाल आया, जबकि मार्च में यह घट सकता है। गौरतलब है कि पिछले सप्ताह एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 144.5 रुपये का इजाफा किया गया था। हालांकि, घरेलू उपभोक्ताओं को इस बोझ से बचाने के लिए सरकार ने सब्सिडी को भी करीब दोगुना कर दिया था। इससे सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमतों में 7 रुपये का मामूली असर ही पड़ा।
विज्ञापन


दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर आए प्रधान दुर्ग जिले में स्थित भिलाई स्टील प्लांट जाएंगे। इसके अलावा बालौद जिले में एक लाभकारी प्लांट का शिलान्यास भी करेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें