फेडरल बैंक का चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में एकीकृत शुद्ध मुनाफा 35.54 फीसदी बढ़कर 953.82 करोड़ पहुंच गया। ब्याज आय 17 फीसदी बढ़कर 2,056.42 करोड़ पहुंच गई।
एचडीएफसी बैंक को चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में 16,811 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। एचडीएफसी लि. के विलय के बाद बैंक ने पहली बार परिणाम जारी किया है। इस दौरान उसकी कुल आय एक साल पहले के 46,181 करोड़ से बढ़कर 78,406 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गई।
विज्ञापन
उधर, बुरे फंसे कर्ज (एनपीए) में कमी और ब्याज आय बढ़ने से बैंक ऑफ महाराष्ट्र को सितंबर तिमाही में 920 करोड़ रुपये का फायदा हुआ है। एक साल पहले समान तिमाही में 535 करोड़ रुपये की तुलना में यह 72 फीसदी अधिक है। कुल आय बढ़कर 5,796 करोड़ रही।
जियो फाइनेंशियल का मुनाफा दोगुना बढ़ा
शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने के बाद जियो फाइनेंशियल ने पहला वित्तीय परिणाम जारी किया है। सितंबर तिमाही में कंपनी का मुनाफा दोगुना से अधिक बढ़कर 668.18 करोड़ रुपये पहुंच गया। राजस्व 47 फीसदी बढ़कर 608.04 करोड़ पहुंच गया। लाभांश आय 216.85 करोड़ व कुल लागत 71.43 करोड़ रुपये रही।
विज्ञापन
फेडरल बैंक को 35.54 फीसदी अधिक मुनाफा
फेडरल बैंक का चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में एकीकृत शुद्ध मुनाफा 35.54 फीसदी बढ़कर 953.82 करोड़ पहुंच गया। ब्याज आय 17 फीसदी बढ़कर 2,056.42 करोड़ पहुंच गई। सकल एनपीए घटकर 2.26 फीसदी रह गया।