फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Q2 Result: सितंबर तिमाही में एचडीएफसी बैंक को 16811 करोड़ का लाभ, बैंक ऑफ महाराष्ट्र का मुनाफा 72 फीसदी बढ़ा

Tue, 17 Oct 2023 06:06 AM IST
गुलाम अहमद एजेंसी, मुंबई

सार

फेडरल बैंक का चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में एकीकृत शुद्ध मुनाफा 35.54 फीसदी बढ़कर 953.82 करोड़ पहुंच गया। ब्याज आय 17 फीसदी बढ़कर 2,056.42 करोड़ पहुंच गई।
विज्ञापन
एचडीएफसी बैंक लिमिटेड - फोटो : File
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एचडीएफसी बैंक को चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में 16,811 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। एचडीएफसी लि. के विलय के बाद बैंक ने पहली बार परिणाम जारी किया है। इस दौरान उसकी कुल आय एक साल पहले के 46,181 करोड़ से बढ़कर 78,406 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गई।
विज्ञापन


उधर, बुरे फंसे कर्ज (एनपीए) में कमी और ब्याज आय बढ़ने से बैंक ऑफ महाराष्ट्र को सितंबर तिमाही में 920 करोड़ रुपये का फायदा हुआ है। एक साल पहले समान तिमाही में 535 करोड़ रुपये की तुलना में यह 72 फीसदी अधिक है। कुल आय बढ़कर 5,796 करोड़ रही।

जियो फाइनेंशियल का मुनाफा दोगुना बढ़ा
शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने के बाद जियो फाइनेंशियल ने पहला वित्तीय परिणाम जारी किया है। सितंबर तिमाही में कंपनी का मुनाफा दोगुना से अधिक बढ़कर 668.18 करोड़ रुपये पहुंच गया। राजस्व 47 फीसदी बढ़कर 608.04 करोड़ पहुंच गया। लाभांश आय 216.85 करोड़ व कुल लागत 71.43 करोड़ रुपये रही।
विज्ञापन


फेडरल बैंक को 35.54 फीसदी अधिक मुनाफा
फेडरल बैंक का चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में एकीकृत शुद्ध मुनाफा 35.54 फीसदी बढ़कर 953.82 करोड़ पहुंच गया। ब्याज आय 17 फीसदी बढ़कर 2,056.42 करोड़ पहुंच गई। सकल एनपीए घटकर 2.26 फीसदी रह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें