फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deal: हल्दीराम ने आईएचसी और अल्फा वेव ग्लोबल को बेचे अपने शेयर, जानें दोनों ने कितनी फीसदी हिस्सेदारी खरीदी?

Mon, 31 Mar 2025 07:17 PM IST
पवन पांडेय बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हल्दीराम ने सिंगापुर की टेमासेक को अपने कुछ हिस्सा भेजने के एक दिन बाद दो और कंपनियों अपने कुछ शेयर बेचे हैं। ये डील कितने रुपये में हुई है, इसका खुलासा नहीं किया गया है। वहीं सूत्रों के अनुसार, आईएचसी और अल्फा वेव ग्लोबल ने करीब छह फीसदी हिस्सेदारी खरीदी है। 
विज्ञापन
हल्दीराम ने दो कंपनियों को बेचे अपने शेयर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत की मशहूर स्नैक और फूड ब्रांड हल्दीराम ने दो नए निवेशकों इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी (आईएचसी) और अल्फा वेव ग्लोबल को अपने शेयर बेचने की पुष्टि की है। हालांकि, कंपनी ने इस डील की पूरी जानकारी नहीं दी है। यह घोषणा तब हुई जब हल्दीराम ने एक दिन पहले ही सिंगापुर की निवेश कंपनी टेमासेक को भी अपना कुछ हिस्सा बेचने की पुष्टि की थी। इस सौदे का विवरण भी नहीं साझा किया गया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Pensioners: 'पेंशन' को लेकर ऐसा क्या था, जिससे टेंशन में आए करोड़ों पेंशनर, क्यों बुलानी पड़ी जेसीएम की बैठक

दोनों कंपनियों ने खरीदी छह फीसदी हिस्सेदारी
हल्दीराम ने अपने बयान में कहा, 'हम अपने इक्विटी राउंड में आईएचसी और अल्फा वेव ग्लोबल को जोड़कर उत्साहित हैं। यह हमारे वैश्विक विस्तार की योजनाओं को और मजबूती देगा, खासकर अमेरिका और मिडिल ईस्ट में।' उद्योग सूत्रों के अनुसार, आईएचसी और अल्फा वेव ग्लोबल ने करीब छह फीसदी हिस्सेदारी खरीदी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Power: वर्ष 2025-26 में नवीनीकरण ऊर्जा क्षमता में होगी 34,855 मेगावाट की बढ़ोतरी, परमाणु बिजली पर फोकस
विज्ञापन


हल्दीराम के डील की खास बातें
इस डील से हल्दीराम की कुल वैल्यू 10 बिलियन डॉलर (लगभग 85,000 करोड़ रुपये) आंकी गई है, जो भारतीय पैक्ड फूड इंडस्ट्री में अब तक की सबसे बड़ी डील मानी जा रही है। इसमें कहा गया है, 'यह निवेश अल्फा वेव ग्लोबल और आईएचसी की मजबूत उपभोक्ता ब्रांडों वाली प्रमुख कंपनियों का समर्थन करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।'

अल्फा वेव ग्लोबल और आईएचसी के बारें में जाने
अल्फा वेव ग्लोबल एक अंतरराष्ट्रीय निवेश कंपनी है, जो प्राइवेट इक्विटी, प्राइवेट क्रेडिट और पब्लिक मार्केट्स में निवेश करती है। आईएचसी, जो यूएई की सबसे बड़ी निवेश कंपनियों में से एक है, ने भी इस डील में भाग लिया है। यह निवेश हल्दीराम को और मजबूत बनाएगा और उसे अंतरराष्ट्रीय बाजारों में विस्तार करने में मदद करेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें