फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HAL Q1 Results: पहली तिमाही में एचएएल का शुद्ध मुनाफा 77% बढ़कर 1437 करोड़ रुपये हुआ, राजस्व में 11% का इजाफा

Wed, 14 Aug 2024 05:00 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

HAL Q1 Results: जून तिमाही में कंपनी का EBITDA पिछले वर्ष के 880 करोड़ रुपये के मुकाबले 13% बढ़कर 994 करोड़ रुपये हो गया। इस बीच, EBITDA मार्जिन 39 बेसिक प्वाइंट बढ़कर 22.9% पर पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने जून 2024 को समाप्त होने वाली पहली तिमाही में 1,437 करोड़ रुपये का समेकित शुद्ध लाभ दर्ज किया। यह पिछले वर्ष की समान तिमाही के शुद्ध लाभ 814 करोड़ रुपये से 77% अधिक है। पहली तिमाही में कंपनी का परिचालन से राजस्व सालाना आधार पर 11% बढ़कर 4,347 करोड़ रुपये हो गया। यह पिछले वर्ष 3,915 करोड़ रुपये था।

विज्ञापन


जून तिमाही में कंपनी का EBITDA पिछले वर्ष की इसी तिमाही के 880 करोड़ रुपये के मुकाबले 13% बढ़कर 994 करोड़ रुपये हो गया। इस बीच, EBITDA मार्जिन 39 बेसिक प्वाइंट बढ़कर 22.9% पहुंच गया। पिछले साल की समान अवधि में यह 22.5% था।

क्रमिक आधार पर देखे तो कंपनी का शुद्ध लाभ मार्च तिमाही के शुद्ध लाभ  4,308 करोड़ रुपये से लगभग 67% घट गया। इस आधार पर, परिचालन राजस्व में 71% की गिरावट दर्ज की गई। पहली तिमाही में कंपनी का कुल कुल खर्च सालाना आधार पर 8% बढ़कर 3,506 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल की समान तिमाही में 3,240 करोड़ रुपये था।
विज्ञापन


जून तिमाही के दौरान का टैक्स से पहले लाभ (PBT) सालाना आधार पर 45% बढ़कर 1,584 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल जून तिमाही में यह 1,089 करोड़ रुपये था। बुधवार को एनएसई पर एचएएल के शेयरों का भाव 42.45 रुपये या (0.90%) की गिरावट के साथ 4,658.90 रुपये पर बंद हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें