फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Razorpay Software: हैकरों ने राजोरपे सॉफ्टवेयर से किया फर्जीवाड़ा, 7.38 करोड़ का नुकसान

Fri, 20 May 2022 09:46 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु

सार

राजोरपे के कानूनी विवाद विभाग प्रभारी अभिषेक अभिनव आनंद ने कहा, कंपनी 7.38 करोड़ रुपये के 831 लेन-देन का मिलान नहीं कर पाई। इनकी रसीद भी नहीं मिली।
विज्ञापन
fraud new - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हैकरों, धोखाधड़ी वाले ग्राहकों ने राजोरपे सॉफ्टवेयर में छेड़छाड़ और प्रक्रिया में गड़बड़ी कर 7.38 करोड़ रुपये का फर्जीवाड़ा किया। इस रकम के 831 भुगतान विफल हो गए थे, लेकिन ग्राहक गड़बड़ी कर पैसा पाने में सफल रहे। भुगतान गेटवे कंपनी ने पुलिस को दी शिकायत में यह जानकारी दी है।

विज्ञापन


राजोरपे के कानूनी विवाद विभाग प्रभारी अभिषेक अभिनव आनंद ने कहा, कंपनी 7.38 करोड़ रुपये के 831 लेन-देन का मिलान नहीं कर पाई। इनकी रसीद भी नहीं मिली। इस संबंध में अपनी प्राधिकार सेवा देने वाली भागीदार फिनटेक व पेमेंट कंपनी फिनसर्व से संपर्क किया तो उसने बताया कि यह भुगतान विफल हो गए थे और इन्हें प्राधिकृत नहीं किया गया था। 

इस जानकारी के बाद राजोरपे ने अंदरूनी जांच कराई तो पाया कि 6 मार्च से 13 मई के बीच विशिष्ट 16 कारोबारियों को इन लेन-देन में निशाना बनाया गया है। असल में ये 831 भुगतान विफल हुए थे, लेकिन अज्ञात हैकरों अथवा धोखाधड़ी करने वाले ग्राहकों ने प्रक्रिया का दुरुपयोग कर इनसे पैसा निकाल लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें