फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tata Motors: गुजरात के फोर्ड संयंत्र के अधिग्रहण का रास्ता साफ, राज्य सरकार ने दिखाई टाटा मोटर्स को हरी झंडी

Mon, 30 May 2022 01:09 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टाटा समूह फोर्ड इंडिया के संयंत्रों के अधिग्रहण के लिए गुजरात और तमिलनाडु सरकारों के साथ लगातार बातचीत कर रहा था। फोर्ड ने पिछले साल भारत से अपना कारोबार समेटने की घोषणा की थी। टाटा मोटर्स के एक सूत्र ने भी गुजरात मंत्रिमंडल से हरी झंडी मिलने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
टाटा मोटर्स - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स द्वारा फोर्ड इंडिया के गुजरात के साणंद स्थित यात्री कार विनिर्माण संयंत्र के अधिग्रहण का रास्ता साफ हो गया है। राज्य सरकार के मंत्रिमंडल ने टाटा को हरी झंडी दिखा दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस संबंध में कंपनी की ओर से प्राप्त प्रस्ताव पर राज्य मंत्रिमंडल ने अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी कर दिया है।

विज्ञापन


फोर्ड ने पिछले साल की थी बड़ी घोषणा
रिपोर्ट के मुताबिक, टाटा मोटर्स के एक सूत्र गुजरात सरकार के मंत्रिमंडल से कंपनी के प्रस्ताव को हरी झंडी मिलने की पुष्टि की है। इसके बाद अब दोनों कंपनियों के हाथ में कि इस सौदे को कितना आगे बढ़ाना है। रिपोर्ट में कहा गया कि टाटा मोटर्स को भी संयंत्र के लिए ठीक उसी तरह से बराबर प्रोत्साहन मुहैया कराया जाता रहेगा, जो फोर्ड इंडिया को मिल रहा था। फोर्ड ने पिछले साल भारत से अपना कारोबार समेटने की घोषणा की थी।

30 मई को हो सकता है एमओयू साइन 
इस संबंध में जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि एमओयू साइन के लिए 30 मई की तारीख निर्धारित करने की योजना तैयार की गई है। इसके साथ ही इसमें कहा गया है कि टाटा मोटर्स फोर्ड के मौजूदा नया निवेश करने के बाद इस प्लांट में इलेक्ट्रिक वाहनों के निर्माण की तैयारी कर रही है। यहां बता दें कि टाटा समूह फोर्ड इंडिया के संयंत्रों के अधिग्रहण के लिए गुजरात और तमिलनाडु सरकारों के साथ लगातार बातचीत कर रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें