फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Adani Power: जीक्यूजी पार्टनर्स समेत कई निवेशकों ने अदाणी पावर में 8.1% हिस्सेदारी खरीदी, 9000 करोड़ में डील

Wed, 16 Aug 2023 09:02 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Adani Power: कंपनी में प्रमोटर के तौर पर अदाणी परिवार की 74.97 प्रतिशत हिस्सेदारी थी और उसने 31.2 करोड़ शेयर यानी अपनी 8.1 प्रतिशत हिस्सेदारी 279.17 रुपये प्रति शेयर के औसत मूल्य पर बेच दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका की बुटीक निवेश कंपनी जीक्यूजी पार्टनर्स ने अन्य निवेशकों के साथ बुधवार को अडाणी पावर लिमिटेड में 8.1 प्रतिशत हिस्सेदारी 9,000 करोड़ रुपये (1.1 अरब डॉलर) में खरीदी। शेयर बाजार के आंकड़ों से पता चलता है कि जीक्यूजी पार्टनर्स और अन्य निवेशकों ने ब्लॉक सौदे में अदाणी पावर के 31.2 करोड़ शेयर खरीदे।

विज्ञापन


अदाणी पावर बंदरगाह से लेकर ऊर्जा क्षेत्र तक कारोबार करने वाले अदाणी समूह की चौथी कंपनी है जहां जीक्यूजी ने मई के बाद से अब तक निवेश किया है।

कंपनी में प्रमोटर के तौर पर अदाणी परिवार की 74.97 प्रतिशत हिस्सेदारी थी और उसने 31.2 करोड़ शेयर यानी अपनी 8.1 प्रतिशत हिस्सेदारी 279.17 रुपये प्रति शेयर के औसत मूल्य पर बेच दी। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार जीक्यूजी पार्टनर्स इमर्जिंग मार्केट्स इक्विटी फंड और गोल्डमैन सैक्स ट्रस्ट द्वितीय- गोल्डमैन सैक्स जीक्यूजी पार्टनर्स इंटल अपॉर्च्युनिटीज फंड ने  279.15 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 15.2 करोड़ शेयर खरीदे।   

अमेरिका स्थित निवेश कंपनी ने मार्च की शुरुआत में अदाणी समूह में निवेश करना शुरू किया था। शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च की ओर से लगाए गए प्रतिकूल आरोपों का सामना कर कर रहे समूह में जीक्यूजी पार्टनर्स लगातार अपनी हिस्सेदारी बढ़ा रहा है।
विज्ञापन


जीक्यूजी ने इससे पहले अदाणी एंटरप्राइजेज में 5.4 प्रतिशत, अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड में 6.54 प्रतिशत और अदाणी ट्रांसमिशन लिमिटेड में 2.5 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी थी। अदाणी पावर भारत की रणनीतिक ऊर्जा और बिजली उत्पादक कंपनियों में से एक है।  यह सौदा भारत में किसी निवेशक और प्रमोटर समूह के बीच अपनी तरह का पहला सौदा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें