HUDCO: सरकार को इस बिक्री से लगभग 1,100 करोड़ रुपये हासिल होने की उम्मीद है, कंपनी के कुल 14 करोड़ शेयरों की बिक्री की जाएगी। ओएफएस के पहले दिन बिक्री के लिए कुल 7 करोड़ शेयरों की पेशकश की जाएगी, जो हुडको की कुल हिस्सेदारी का 3.5 प्रतिशत है।
सरकार हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (हुडको) में बिक्री पेशकश (ओएफएस) के जरिये अपनी सात प्रतिशत हिस्सेदारी बेचेगी। यह बिक्री 18 से 19 अक्तूबर के बीच की जाएगी। एक नियामकीय फाइलिंग में यह जानकारी दी गई है। इस पेशकश के लिए न्यूनतम मूल्य 79 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है, जो 17 अक्तूबर को बीएसई पर कंपनी के शेयरों के बंद हुए भाव 89 रुपये के मुकाबले 12 प्रतिशत कम है।
विज्ञापन
सरकार को इस बिक्री से लगभग 1,100 करोड़ रुपये हासिल होने की उम्मीद है, कंपनी के कुल 14 करोड़ शेयरों की बिक्री की जाएगी।
ओएफएस के पहले दिन बिक्री के लिए कुल 7 करोड़ शेयरों की पेशकश की जाएगी, जो हुडको की कुल हिस्सेदारी का 3.5 प्रतिशत है। एक्सचेंज फाइलिंग में कहा गया है कि बेस ऑफर के बाद अगले दिन ओवर सब्सक्रिप्शन विकल्प मिलेगा, इस ग्रीनशू विकल्प में भी 7 करोड़ शेयर यानी 3.5 प्रतिशत शेयर बिक्री के लिए रखे जाएंगे।
इस पेशकश का पहला दिन खुदरा निवेशकों के लिए खुला रहेगा और इसके बाद दसरे दिन गैर-खुदरा निवेशकों को बोली लगाने की अनुमति होगी। एक्सचेंज फाइलिंग में स्पष्ट किया गया है कि इस ऑफर के लिए कोई रिटेल डिस्काउंट नहीं होगा।