फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sugar Mills: सरकार ने चीनी मिलों को दिया निर्देश, कहा- एथनॉल उत्पादन के लिए गन्ने के रस का नहीं करें इस्तेमाल

Thu, 07 Dec 2023 05:35 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sugar Mills: खाद्य मंत्रालय ने सभी चीनी मिलों और डिस्टिलरी के प्रबंध निदेशकों और मुख्य कार्यकारी अधिकारियों को लिखे एक पत्र में कहा कि बी-हैवी शीरे से तेल विपणन कंपनियों को इथेनॉल की आपूर्ति जारी रहेगी।
विज्ञापन
चीनी मिल (प्रतीकात्मक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकार ने गुरुवार को सभी चीनी मिलों और डिस्टिलरी को निर्देश दिया कि वे एथनॉल उत्पादन के लिए गन्ने के रस का इस्तेमाल नहीं करें ताकि घरेलू खपत के लिए चीनी की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके और कीमतों को नियंत्रण में रखा जा सके।

विज्ञापन


हालांकि, खाद्य मंत्रालय ने सभी चीनी मिलों और डिस्टिलरी के प्रबंध निदेशकों और मुख्य कार्यकारी अधिकारियों को लिखे एक पत्र में कहा कि बी-हैवी शीरे से तेल विपणन कंपनियों को इथेनॉल की आपूर्ति जारी रहेगी।

सरकार ने चीनी (नियंत्रण) ऑर्डर 1966 के खंड 4 और 5 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, सभी चीनी मिलों और डिस्टिलरी को यह निर्देश दिया है कि वे तत्काल प्रभाव से ईएसवाई (इथेनॉल आपूर्ति वर्ष) 2023-24 में इथेनॉल के लिए गन्ने के रस यानी चीनी सिरप का उपयोग न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


खाद्य मंत्रालय ने पत्र में कहा, "तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) को बी-हैवी शीरे से प्राप्त मौजूदा प्रस्तावों के तहत एथनॉल की आपूर्ति जारी रहेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें