फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Govt Borrowings: सरकार ने उधारी का लक्ष्य घटाया, अक्तूबर-मार्च छमाही में 5.92 लाख करोड़ रुपये लेगी कर्जा

Thu, 29 Sep 2022 07:34 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Govt Borrowing: केंद्र ने चालू वित्तीय वर्ष में बाजार से उधारी लेने का लक्ष्य अपना घटा दिया है। इसमें 10,000 करोड़ रुपये की कटौती करने की घोषणा की गई है। रकार की ओर से जारी एक बयान में गुरुवार को कहा गया कि इस वित्तीय वर्ष में अक्तूबर से मार्च महीने की छमाही के लिए बाजार से 5.92 लाख करोड़ रुपये का कर्ज लेने का लक्ष्य रखा है।
 
विज्ञापन
वित्त मंत्रालय - फोटो : TWITTER: @FinMinIndia
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्योहारों के मौके पर गरीबों को मुफ्त राशन स्कीम का लाभ देने के लिए 44,762 करोड़ रुपये के खर्च को मंजूरी देने के एक दिन बाद सरकार ने एक और बड़ा फैसला किया है। केंद्र ने चालू वित्तीय वर्ष में बाजार से उधारी लेने का लक्ष्य अपना घटा दिया है। इसमें 10,000 करोड़ रुपये की कटौती करने की घोषणा की गई है।

विज्ञापन


सरकार की ओर से जारी एक बयान में गुरुवार को कहा गया कि इस वित्तीय वर्ष में अक्तूबर से मार्च महीने की छमाही के लिए बाजार से 5.92 लाख करोड़ रुपये का कर्ज लेने का लक्ष्य रखा है। बता दें कि इसके साथ ही सरकार ने पहली बार 16 हजार करोड़ रुपये का सोवरजन ग्रीन बॉन्ड इश्यू करने की भी घोषणा की है। पूर्व में सरकार ने 2022-23 के बजट में 14.31 लाख करोड़ रुपये के सकल बाजार उधार का अनुमान लगाया था। इस राशि में से सरकार ने अब बाजार से सिर्फ 14.21 लाख रुपये का कर्ज लेने का फैसला किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें