फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SBI MD: राम मोहन राव का चयन एसबीआई के प्रबंध निदेशक पद के लिए, रिपोर्ट में किया गया दावा

Wed, 18 Dec 2024 06:46 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

SBI MD: भारतीय स्टेट बैंक ने बुधवार को बताया कि केंद्र सरकार ने राम मोहन राव अमारा को बैंक का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है। ऐसी खबरें सामने आ रही हैं। आइए इस बारे में और जानें।
विज्ञापन
एसबीआई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकार ने भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के प्रबंध निदेशक के पद पर राम मोहन राव अमारा की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। एसबीआई ने बुधवार को एक सरकारी अधिसूचना का हवाला देते हुए शेयर बाजार को बताया कि उसके उप-प्रबंध निदेशक अमारा को तीन साल की अवधि के लिए बैंक में प्रबंध निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है। वह देश के सबसे बड़े ऋणदाता के चेयरमैन के रूप में सी एस शेट्टी की पदोन्नति के बाद खाली हुए स्थान को भरेंगे।

रिपोर्ट के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने यह निर्णय लिया। इस साल सितंबर में, अमारा को सरकारी बैंकों और संस्थानों के निदेशकों को तलाशने के लिए बनी एफएसआईबी ने इस पद के लिए अनुशंसित किया था। इस नियुक्ति के साथ, अमारा बैंक के वर्तमान अध्यक्ष सीएस शेट्टी की ओर से बनाई गई रिक्ति को भरने के लिए तैयार हैं। 
विज्ञापन


वित्तीय सेवा संस्थान ब्यूरो (FSIB) ने SBI के प्रबंध निदेशक के पद के लिए नौ उम्मीदवारों का साक्षात्कार लिया था। एफएसआईबी ने एक बयान में इसकी जानकारी दी थी। ब्यूरो ने कहा था, "उनके प्रदर्शन, समग्र अनुभव और मौजूदा मापदंडों को ध्यान में रखते हुए, ब्यूरो एसबीआई में एमडी के पद के लिए राम मोहन राव अमारा की सिफारिश करता है।" 

एसबीआई के निदेशक मंडल का नेतृत्व चेयरमैन करता है, जिसकी सहायता के लिए चार प्रबंध निदेशक होते हैं। अमारा के चयन के साथ एसबीआई को अपना चौथा एमडी मिल जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें