फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Google India Layoffs: गूगल इंडिया से 453 कर्मचारी निकाले गए, सुंदर पिचाई ने निकाले गए कर्मियों से कही ये बात

Fri, 17 Feb 2023 11:27 AM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Google India Layoffs: पिछले महीने ही गूगल की पैतृक कंपनी अल्फाबेट ने कहा था कि वह अपने ग्लोबल मैनपावर में से करीब 6 प्रतिशत यानी लगभग 12000 कर्मचारियों की छंटनी करेगी। फिलहाल यह साफ नहीं है कि 453 लोगों की यह छंटनी पूर्व में घोषित 12 हजार कर्मियों की छंटनी का हिस्सा है या नहीं।
विज्ञापन
सुंदर पिचाई - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गूगल इंडिया ने कंपनी के विभिन्न विभागों से 453 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। कर्मियों को ईमेल के जरिए नौकरी से हटाने की सूचना दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह छंटनी गुरुवार की देर रात की गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार कर्मियों को छंटनी का मेल कंट्री हेड और गूगल इंडिया के उपाध्यक्ष संजय गुप्ता की ओर से भेजा गया है।

विज्ञापन


पिछले महीने ही गूगल की पैतृक कंपनी अल्फाबेट ने कहा था कि वह अपने ग्लोबल मैनपावर में से करीब 6 प्रतिशत यानी लगभग 12000 कर्मचारियों की छंटनी करेगी। फिलहाल यह साफ नहीं है कि 453 लोगों की यह छंटनी पूर्व में घोषित 12 हजार कर्मियों की छंटनी का हिस्सा है या आने वाले दिनों में अलग से और छंटनी की जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार छंटनी के मेल के साथ अल्फाबेट के सीईओ सुदंर पिचाई का संदेश भी शामिल है। जिसमें उन्होंने कंपनी में हो रही छंटनियों की पूरी जिम्मेदारी ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें