फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold: सोने में निवेश का अच्छा समय, बेहतर मुनाफा कमाने का मौका, 62000 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच सकता है सोना

Mon, 05 Dec 2022 06:03 AM IST
देव कश्यप कालीचरण, नई दिल्ली।

सार

अमेरिकी केंद्रीय बैंक की ब्याज दरों में धीमी वृद्धि के संकेत व डॉलर में नरमी से बढ़ेगी पीली धातु की मांग। मंदी की आशंका के बीच दुनियाभर में महंगाई लगातार बढ़ रही है। इन वजहों से सोने में तेजी दिख रही है और आगे भी बनी रहेगी।
विज्ञापन
सोना (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच देश में शादियों का सीजन शुरू हो गया है। 14 दिसंबर तक चलने वाले शादियों के सीजन में सोने की मांग बनी हुई है। मौजूदा वैश्विक और घरेलू हालातों की वजह से आगे भी इसमें तेजी रहने का अनुमान है। कमोडिटी विशेषज्ञों का कहना है कि यह सोने में निवेश करने का अच्छा मौका है क्योंकि अगले साल तक घरेलू बाजार में पीली धातु की कीमत 62,000 के स्तर पर पहुंच सकती है। अभी यह 54,000 के आसपास है।

विज्ञापन


अमेरिका में खुदरा महंगाई दर में नरमी और नौकरियों के आंकड़ों में सुधार से वहां के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने आक्रामक रुख के बजाय ब्याज दरों में धीमी गति से बढ़ोतरी करने का संकेत दिया है। डॉलर सूचकांक 114 से गिरकर 104 के स्तर पर आ गया है। भू-राजनीतिक तनाव चरम पर है। मंदी की आशंका के बीच दुनियाभर में महंगाई लगातार बढ़ रही है। इन वजहों से सोने में तेजी दिख रही है और आगे भी बनी रहेगी।

शादियों में 1.50 लाख करोड़ रुपये तक की बिक्री संभव
कमोडिटी विशेषज्ञों का कहना है कि रूस-यूक्रेन संघर्ष और भू-राजनीतिक तनाव से दुनियाभर के शेयर बाजारों में भारी उतार-चढ़ाव देखा गया। इससे सोने सहित अन्य जिंसों की कीमतों में तेजी आई और निवेशकों में सुरक्षित साधन के रूप में पीली धातु की मांग बढ़ी। यही वजह है कि बीते धनतेरस सिर्फ एक दिन में देश में 39 टन सोना बिका और यह मांग अब भी बनी हुई है। अनुमान है कि 14 दिसंबर तक चलने वाले शादियों के सीजन में 1.50 लाख करोड़ रुपये तक का सोना बिक सकता है। इस दौरान करीब 32 लाख शादियां होनी हैं।
विज्ञापन


केंद्रीय बैंक लगातार कर रहे खरीदारी
विश्व स्वर्ण परिषद के मुताबिक, दुनियाभर के केंद्रीय बैंक लगातार सोना खरीद रहे हैं। इससे पीली धातु की मांग इस साल सितंबर तक 28% बढ़कर 1,181 टन पहुंच गई।

ये हैं शीर्ष-5 खरीदार
देश वजन (टन में)
तुर्किये 31.17
उज्बेकिस्तान 26.13
भारत 17.46
कतर 14.77
मोजांबिक  2.33
(आंकड़े : 30 सितंबर तक के)

 

   
    
चीन में मांग से भी बढ़ेगी चमक
दुनिया में सोने का सबसे बड़ा खरीदार चीन कोरोना महामारी से उबर रहा है। वहां 22 जनवरी को चाइनीज नया साल मनाया जाएगा। आमतौर पर इससे पहले चीन में सोने की मांग में तेजी देखने को मिलती है। इसके अलावा, चीन के केंद्रीय बैंक ने डॉलर के बजाय सोने की खरीद बढ़ा दी है। इससे वहां मांग बढ़ेगी, जिससे सोने की कीमतों में तेजी आने की संभावना है।

छू सकता है 2,000 डॉलर का आंकड़ा
वैश्विक बाजार में सोना इस समय करीब 1,800 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। एक महीने में यह 1,840 डॉलर का आंकड़ा छू सकता है। अगले साल तक कीमत 2,000 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती है। इसका असर घरेलू कीमतों पर भी देखने को मिलेगा। -अजय केडिया, निदेशक, केडिया एडवाइजरी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें