फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MSP: मध्य प्रदेश और यूपी के किसानों के लिए खुशखबरी, एमएसपी पर मूंग-उड़द खरीदेगी केंद्र सरकार

Tue, 24 Jun 2025 08:15 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केंद्र सरकार ने मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत दी है। उचित मूल्य सुनिश्चित करने के लिए मध्यप्रदेश से मूंग और उड़द, उत्तर प्रदेश से उड़द की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर सरकार करेगी। कृषि मंत्री ने कहा कि सरकार किसानों के हितों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए खुशखबरी लेकर आई है। सरकार ने किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य सुनिश्चित करने के लिए मध्यप्रदेश से मूंग और उड़द और उत्तर प्रदेश से उड़द की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर करने का निर्णय लिया है। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  FTA: भारत-ब्रिटेन के बीच जुलाई के अंत तक व्यापार समझौता होने की संभावना, कानूनी प्रक्रिया अंतिम चरण में
विज्ञापन


केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्रियों के साथ बैठक की और मूल्य समर्थन योजना (पीएसएस) के तहत खरीद को मंजूरी दी। उन्होंने और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस योजना के अंतर्गत खरीद तब की जाती है जब बाजार मूल्य एमएसपी से नीचे चला जाता है।

किसानों के हित के लिए सरकार प्रतिबद्ध 

बैठक के दौरान चौहान ने कहा कि मूंग और उड़द की खरीद के निर्णय से केंद्र सरकार पर काफी वित्तीय बोझ पड़ेगा। हालांकि, सरकार किसानों के हितों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी कहा कि  किसानों से सीधी खरीद से बिचौलियों का प्रभाव कम होगा और किसानों तक वास्तविक लाभ पहुंचेगा।

पंजीकरण प्रक्रिया हो पारदर्शी - कृषि मंत्री

कृषि मंत्री ने किसानों के पंजीकरण के लिए नवीनतम तकनीकों के उपयोग और आवश्यकता पड़ने पर खरीद केंद्रों की संख्या बढ़ाने के निर्देश भी दिए। साथ ही, पूरी प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से पूरा करने की सलाह दी। उन्होंने भंडारण में अनियमितताओं की शिकायतों पर चिंता व्यक्त करते हुए अधिकारियों को ठोस कदम उठाने को कहा। बैठक में मध्यप्रदेश के किसान कल्याण और कृषि विकास मंत्री ऐदल सिंह कंसाना, उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, केंद्रीय कृषि सचिव देवेश चतुर्वेदी समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें