फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादियों के सीजन में सोना हुआ महंगा, जानें नई कीमत

Thu, 21 Apr 2016 05:43 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली

सार

  • आभूषणों की मांग बढ़ने से सोने ने 400 रुपये प्रति 10 ग्राम की छलांग लगाई
  • तेजी अगले 8-9 माह जारी रहने की उम्मीद
विज्ञापन
gold market - फोटो : FILE PHOTO
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शादियों के सीजन में आभूषणों की मांग बढ़ने से सोने ने 400 रुपये प्रति 10 ग्राम की छलांग लगाई है। तो वैश्विक स्तर पर मांग बढ़ने से चांदी 2,400 रुपये प्रति किलोग्राम उछली। सोना (99.9) 400 रुपये बढ़कर 29,900 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।
विज्ञापन


वहीं सोना (99.5) भी 400 रुपये बढ़कर 29,750 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। सोने का आठग्रामी सिक्का 100 रुपये बढ़कर 23,200 रुपये के स्तर पर रहा। वैश्विक स्तर पर सोना 1.03 फीसदी बढ़कर 1,257.10 डॉलर प्रति औंस हो गया और चांदी 2.72 फीसदी बढ़कर 17.40 डॉलर प्रति औंस हो गई।

सराफा में तेजी को लेकर विश्लेषक एनएस रामास्वामी का मानना है कि सोने-चांदी की तेजी अगले 8-9 माह जारी रहने की उम्मीद है। उधर, एक अन्य विश्लेषक नवीन माथुर का मानना है कि इनमें लंबे समय की कोई तेजी के आसार नहीं है। वर्तमान तेजी का कारण वह डॉलर के मुकाबले रुपये की कमजोरी को बताते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें