फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरीः सोना-चांदी हुआ सस्ता, जानें नई कीमत

Mon, 22 Aug 2016 08:50 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
सोने के स‌िक्के
विज्ञापन
सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना भी 200 रुपये गिरकर 31,050 रुपये व चांदी 775 रुपये गिरकर 45,200 रुपये प्रति किलो हो गई। घरेलू औद्योगिक इकाइयों द्वारा कमजोर खरीद के बीच कमजोर वैश्विक रुख के चलते यह गिरावट आई।
विज्ञापन


ज्वेलरों की ओर से मांग में कमी के चलते सोना भी 200 रुपये गिरकर 31,050 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया। सर्राफा कारोबारियों ने कहा कि घरेलू हाजिर बाजार में औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की ओर से कमजोर खरीद ने चांदी की कीमतों पर दबाव बनाया।

वैश्विक तौर पर सिंगापुर में चांदी 2.03 फीसदी गिरकर 18.86 डॉलर प्रति औंस हो गई और सोने के दाम 0.59 फीसदी घटकर 1,333.20 डॉलर प्रति औंस हो गए। राष्ट्रीय राजधानी में चांदी के दाम 775 रुपये गिरकर 45,200 रुपये प्रति किलो हो गए और सप्ताह आधारित डिलीवरी 960 रुपये कम होकर 44,485 रुपये प्रति किलो के स्तर पर आ गई।
विज्ञापन


चांदी के सिक्कों की कीमत में भी 1,000 रुपये की गिरावट आई और 100 सिक्कों की खरीद और बिक्री के लिए मूल्य क्रमश: 74,000 रुपये और 75,000 रुपये हो गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें