कई दिनों से जारी सोने की कीमतों में तेजी का दौर आज थम गया। राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को सोना 280 रुपये सस्ता हो गया। इस गिरावट के साथ दिल्ली में सोने का भाव 46,657 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया, जो कि पिछले कारोबारी दिन में 46,937 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था।
चांदी की कीमत 212 रुपये बढ़ी
एक ओर जहां सोने के दाम में गिरावट आई, तो इसके विपरीत दूसरी कीमती धातु चांदी के दाम गुरुवार को 212 रुपये बढ़ गए। इस तेजी के साथ चांदी की कीमत 61,337 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। बता दें कि पिछले कारोबारी दिन में चांदी 61,125 रुपये प्रति किलोग्राम थी।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में यह रहा हाल
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,775 डॉलर प्रति औंस और चांदी सपाट होकर 22.33 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज), तपन पटेल के अनुसार, सोने की कीमतों में कमजोरी के साथ कोमेक्स ट्रेडिंग 0.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ गुरुवार को 1,775 डॉलर प्रति औंस पर था।