फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold-Silver Price: पांच दिन बाद सोने की कीमत में ₹1350 की गिरावट, चांदी की कीमत भी ₹5000 घटी; जानिए नई दरें

Fri, 04 Apr 2025 09:16 PM IST
ज्योति भास्कर बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कमजोरी के रुख के बीच शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमत 1,350 रुपये गिरकर 93,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई। वहीं चांदी में भी 5000 हजार रुपये की भारी गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
सोना-चांदी के दाम - फोटो : अमर उजाला / एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शुक्रवार के दिन सोने-चांदी की कीमतों में भारी कमी दर्ज की गई। एक तरफ सोना जहां 1350 रुपये गिरकर 93,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा, वहीं दूसरी तरफ से चांदी की कीमत में 5000 रुपये की गिरावट देखी गई है। वहीं एक दिन पहले गुरुवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला यह कीमती धातु 200 रुपये चढ़कर 94,350 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए शिखर पर पहुंच गया था।
विज्ञापन


92,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया सोना
पांच दिन की तेजी के सिलसिले को तोड़ते हुए 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना भी 1,350 रुपये गिरकर 92,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि गुरुवार को इसका बंद स्तर 93,900 रुपये प्रति 10 ग्राम था। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा नए टैरिफ लागू किए जाने के बाद सुरक्षित निवेश की मांग में कमी आने से सोने की कीमतों में गिरावट आई है। अबंस फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी चिंतन मेहता ने कहा, 'निवेशकों ने अपना ध्यान वैश्विक व्यापार गतिशीलता और संभावित आर्थिक नतीजों पर केंद्रित कर दिया है, जो विकास को प्रभावित कर सकते हैं और कारोबारी धारणा को कमजोर कर सकते हैं।'

यह भी पढ़ें - Union Cabinet: सरकार ने ₹18 हजार करोड़+ की रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी दी, महाराष्ट्र-ओडिशा-छत्तीसगढ़ को लाभ
विज्ञापन


चांदी 95,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंची
चांदी की कीमतों में भी 5,000 रुपये की गिरावट आई है, जो चार महीनों में सबसे बड़ी गिरावट है और यह 95,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है। पिछले बाजार बंद होने पर यह सफेद धातु 1,00,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। सोने की कीमतें एक सप्ताह में अपने सबसे निचले स्तर पर आ गई हैं, जबकि चांदी पांच सप्ताह के निचले स्तर पर पहुंच गई है। 

विशेषज्ञों की क्या है राय?
मेहता इक्विटीज के वाइस प्रेसिडेंट कमोडिटीज राहुल कलंत्री ने कहा, 'हालांकि प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दोनों धातुओं ने शुरुआत में तेजी पकड़ी, लेकिन बाद में वैश्विक इक्विटी में व्यापक बिकवाली के कारण वे पीछे हट गए।' वैश्विक मोर्चे पर, हाजिर सोना 21.74 डॉलर या 0.70 प्रतिशत गिरकर 3,093.60 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। एशियाई बाजारों में हाजिर चांदी 1.69 प्रतिशत गिरकर 31.32 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Sensex Closing Bell: टैरिफ की आंच से शुक्रवार को सहमा बाजार; सेंसेक्स 931 अंक गिरा, निफ्टी 23000 से फिसला

अबान्स फाइनेंशियल सर्विसेज के मेहता के अनुसार, निवेशक अमेरिकी ट्रेजरी बॉन्ड की ओर आकर्षित हो रहे हैं, जिससे यील्ड 4 प्रतिशत से नीचे आ गई है, क्योंकि बाजार इस साल अमेरिकी फेडरल रिजर्व की तरफ से दरों में और अधिक कटौती की उम्मीद कर रहे हैं। उन्होंने कहा, 'अमेरिका की तरफ से लगाए गए सबसे कठोर व्यापार अवरोधों ने व्यापार युद्ध को और तेज कर दिया है, जिससे वैश्विक मंदी की आशंकाएं बढ़ गई हैं।' उन्होंने कहा कि बाजार प्रतिभागी फेड चेयर जेरोम पॉवेल की आगामी प्रेस कॉन्फ्रेंस से भी जानकारी का इंतजार कर रहे हैं, खासकर ट्रम्प की नीतियों और संभावित प्रतिक्रियाओं पर नीति निर्माताओं के रुख के बारे में। यदि आर्थिक स्थिति खराब हो जाए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें