फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोने-चांदी की कीमत में रिकॉर्ड उछाल, सर्राफा बाजार में नई ऊंचाइयों पर पहुंचा भाव

Mon, 27 Jul 2020 08:22 PM IST
Rajeev Rai बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सोना - फोटो : pixabay
विज्ञापन

सोने और चांदी की कीमत में बढ़ोतरी जारी है, सोमवार को भी यहां रिकॉर्ड उछाल के साथ इसकी कीमत नई ऊंचाई पर पहुंच गई। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना सोमवार को 905 रुपये के उछाल के साथ 52,960 रूपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

विज्ञापन


इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोने का बंद भाव 52,055 रुपये प्रति 10 ग्राम था। चांदी की भी जबरदस्त  मांग थी। इसका भाव 3,347 रुपये उछलकर 65,670 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ। शुक्रवार को भाव 62,323 रुपये प्रति किलो था।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक तपन पटेल ने कहा, ‘दिल्ली में 24 कैरेट सोना नयी ऊंचाईयों पर पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय कीमतों में सुधार आने से दिल्ली में 24 कैरेट सोने के हाजिर भाव में 905 रुपये का उछाल आया।’ अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना लाभ के साथ 1,935 डॉलर प्रति औंस और चांदी का भाव तेजी के साथ 24 डॉलर प्रति औंस चल रहा था।
विज्ञापन


पटेल ने कहा कि आर्थिक सुधार की सुस्त गति को लेकर चिंताओं के कारण सोने तेजी आई। उन्होंने कहा कि अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते तनाव के कारण निवेशकों ने सुरक्षित निवेश के विकल्प सर्राफा में लिवाली बढ़ा दी।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के उपाध्यक्ष (जिंस) नवनीत दमानी ने कहा कि अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते तनाव, डालर की कमजोरी और कोविड19 महामारी से प्रभावित अर्थव्यवस्थाओं को उबारने के लिए और अधिक प्रोत्सहन पैकज घोषित किए जाने की उम्मीद में सोने में तेजी का दौर बना हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें