बीते चार जुलाई से आठ जुलाई के कारोबारी हफ्ते में सोने के की कीमतों में नरमी देखने को मिली है। ऐसे में अगर आप सोना खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यह आपके सुनहरा मौका हो सकता है। 8 जुलाई (सोने के भाव) एमसीएक्स (Multi Comodity Exchange) पर सोने के भाव 2.20 फीसदी की गिरावट के साथ 50,810 रुपये पर बंद हुए।
जानकार मानते हैं कि डॉलर इंडेक्स में उछाल और वैश्विक मुद्रास्फीति के बढ़ते डर के बीच ब्याज दरों में बढ़ोतरी और फेडरल रिजर्व के कड़े रुख के कारण ग्लोबल बाजार में सोने के बाद पिछले 10 महीनों के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गए हैं। शुक्रवार को ग्लोबल बाजार में सोने की कीमत 1742 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुए हैं। पिछले सप्ताह में सोना 1780 डॉलर प्रति औंस की कीमत पर बंद हुआ था।
क्या है सोने की कीमतों में गिरावट का कारण?
सर्राफा बाजार के जानकार बताते हैं कि सोने की कीमतों में गिरावट की मुख्य वजह डॉलर सूचकांक में तेज उछाल, फेड का कड़ा रुख और ग्लोबल बाजार में मूल्य वृद्धि की चिंता है। बीते हफ्ते में डॉलर अपने बीस साल के उच्चतम स्तर 107.78 पर पहुंच गया है। इससे सोने की कीमतें प्रभावित हुई है।
वहीं, चांदी की कीमतों में भी बीते हफ्ते काफी उतार चढ़ाव देखने को मिली है। गुरुवार को जहां चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली थी वहीं, शुक्रवार को भारतीय बाजार में चांदी में कमजोरी देखने को मिली है। शुकवार को चांदी की कीमतें अपने पिछले कारोबारी दिन की तुलना में 303 रुपये की गिरावट के साथ 56540 रुपये पर बंद हुई हैं। वहीं, शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी 19.20 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस के दर से कारोबार कर रही थी।