Gold Silver Latest Price Update: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमती धातुओं की कमजोर कीमतों और रुपये की मजबूती के अनुरूप राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को सोने का भाव मामूली रूप से 5 रुपये की गिरावट के साथ 47,507 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। पिछले कारोबारी दिन में कीमती पीली धातु 47,512 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमती धातुओं की कमजोर कीमतों और रुपये की मजबूती के अनुरूप राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को सोने का भाव मामूली रूप से 5 रुपये की गिरावट के साथ 47,507 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। पिछले कारोबारी दिन में कीमती पीली धातु 47,512 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। इसके साथ ही चांदी भी 27 रुपये की गिरावट के साथ 60,914 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई, जो पिछले कारोबार में 60,941 रुपये प्रति किलोग्राम थी।
विज्ञापन
सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 45 पैसे की तेजी के साथ 74.62 पर बंद हुआ था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,788 डॉलर प्रति औंस और चांदी सपाट होकर 22.42 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा कि कॉमेक्स में हाजिर सोने की कीमतों में सोमवार को मामूली गिरावट के साथ 1,788 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार हुआ। सोने की कीमतों में गिरावट के कारण दबाव में कारोबार हुआ।