फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांग घटने से सोना फिसला, चांदी 525 रुपये चमकी, बाजार में 160 अंकों की बढ़ोतरी

Thu, 27 Dec 2018 04:24 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

सराफा बाजार में मांग घटने के कारण जहां सोने की कीमतों में 50 रुपये की कमी देखी गई, वहीं चांदी में 500 रुपये की बढ़ोतरी देखी गई। दूसरी तरफ शेयर बाजार 160 अंकों की मजबूती के साथ बंद हुआ। राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को मांग घटने से सोना 50 रुपये सस्ता होकर 32,450 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया।

विज्ञापन


इस दौरान औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की मांग बढ़ने से चांदी में 525 रुपये की तेजी रही और यह 38,650 रुपये प्रति किलो के भाव बिकी। कारोबारियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में आई नरमी के संकेतों और स्थानीय आभूषण निर्माताओं की मांग कमजोर रहने से घरेलू बाजार में पीली धातु की चमक घटी। इस दौरान अमेरिकी बाजार में सोना 0.33 फीसदी गिरकर 1268.98 डॉलर प्रति औंस रहा। 

सेंसेक्स 157.34 अंक की बढ़त के साथ 35807.28 के स्तर पर और निफ्टी 49.95 अंक की बढ़त के साथ 10779.80 के स्तर पर बंद हुआ है।ग्गज शेयरों के साथ ही मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी देखने को मिली। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.32 फीसदी की बढ़त के साथ 15218.29 के स्तर पर और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.31 फीसदी की बढ़त के साथ 14481.87 के स्तर पर बंद हुआ है। 
विज्ञापन


क्रूड की कीमतों में गिरावट का फायदा ऑयल एंड गैस सेक्टर को मिला है। बीएसई का ऑयल एंड गैस इंडेक्स आज 0.83 फीसदी की बढ़त के साथ 13663.33 के स्तर पर बंद हुआ है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें