अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमती धातुओं में रही नरमी के बीच घरेलू स्तर पर त्योहारी मांग आने से दिल्ली सराफा बाजार में सोना 120 रुपये चमककर 39370 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। जबकि चांदी 240 रुपये टूटकर 46510 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गयी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुख्य विश्लेषक तपन पटेल ने कहा कि सप्ताहांत पर बाजार की शुरुआत धीमी रही थी, जिसका असर इस सप्ताह भी दिख रहा है। इसके अलावा रुपये की कमजोरी का असर भी सराफा बाजार पर दिखा है।
यह रहा चांदी का भाव
सफेद धातु की मांग कमजोर पड़ने से चांदी हाजिर 90 रुपये उतरकर 46,390 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी। चांदी वायदा भी 140 रुपये की गिरावट लेकर 45,390 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी। सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 920 रुपये और 930 रुपये प्रति इकाई पर स्थिर रहे।इस दौरान चांदी हाजिर 0.08 डॉलर टूटकर 17.43 डॉलर प्रति औंस पर रही। स्थानीय बाजार में सोना स्टैंडर्ड 120 रुपये चढ़कर 39390 रुपये प्रति दस ग्राम पर रहा। सोना बिटुर भी इतनी ही तेजी के साथ 39,220 रुपये प्रति दस ग्राम पर रहा। आठ ग्राम वाली गिन्नी गत दिवस के 30,200 रुपये के भाव पर टिकी रही।
वैश्विक बाजार में यह रहा हाल
लंदन और न्यूयार्क से मिली जानकारी के अनुसार वैश्विक बाजार में कीमती धातुओं पर दबाव देखा गया है। सोना हाजिर 2.65 डॉलर उतरकर 1501.80 डॉलर प्रति औंस पर रहा। इस दौरान दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा करीब चार डॉलर उतरकर 1506 डॉलर प्रति औंस पर रहा।
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम….. 39,390 रुपये
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम …….39,210 रुपये
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम…..46,510 रुपये
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम…..45,390 रुपये
सिक्का लिवाली प्रति इकाई … 920 रुपये
सिक्का बिकवाली प्रति इकाई… 930 रुपये
गिन्नी प्रति आठ ग्राम…………. 30,200 रुपये