फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sone Chandi Ka Bhav: सोना 255 रुपये चढ़ा, चांदी में 561 रुपये की मजबूती

Mon, 14 Nov 2022 04:50 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sone Chandi Ka Bhav: सोना सोमवार को 255 रुपये की तेजी के साथ 52,850 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इस दौरान चांदी भी 561 रुपये की तेजी के साथ 62,440 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंची।
विज्ञापन
सोने-चांदी की कीमत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय राजधानी में सोना सोमवार को 255 रुपये की तेजी के साथ 52,850 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। पिछले कारोबार में यह कीमती धातु 52,595 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करते हुए बंद हुई थी। इस दौरान चांदी भी 561 रुपये की तेजी के साथ 62,440 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंची।

विज्ञापन


मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज में कमोडिटी रिसर्च सेगमेंट के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवनीत दमानी ने कहा, 'सोने की कीमतों में पिछले सत्र में तीन महीने के उच्चतम स्तर से मुनाफावसूली देखी गई, इस दौरान अमेरिकी बांड प्रतिफल में भी वृद्धि दर्ज की गई। उधर, अमेरिका के केंद्रीय बैंक ने संकेत दिए हैं कि महंगाई पर नियंत्रण रखने के लिए कठोर मौद्रिक रुख जारी रहेगा।'

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना लाल रंग पर 1,763 डॉलर प्रति औंस जबकि चांदी 21.69 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती दिखी। इस पर एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक विनय रजनी ने कहा, ‘अमेरिकी फेडरल रिजर्व के कुछ सदस्यों की टिप्पणियों से संकेत मिलता है कि सोने की कीमतें ढाई महीने के उच्च स्तर से गिर गई हैं।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें