फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Silver Price Today: सोने में 378 रुपये की तेजी, चांदी 147 रुपये सस्ती हुई

Wed, 04 Jan 2023 07:43 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Gold Silver Price Today: दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 378 रुपये की तेजी के साथ 56,130 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर पहुंच गया। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 55,752 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। हालांकि, चांदी 147 रुपये की गिरावट के साथ 70,675 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।
विज्ञापन
सोने-चांदी की कीमत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैश्विक स्तर पर बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 378 रुपये की तेजी के साथ 56,130 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर पहुंच गया। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 55,752 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। हालांकि, चांदी 147 रुपये की गिरावट के साथ 70,675 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।

विज्ञापन


एचडीएफसी सिक्योरिटीज के एक विश्लेषक ने कहा, ''कॉमेक्स पर सोने की हाजिर कीमतों में बुधवार को शुरुआती एशियाई घंटों में तेजी रही। विदेशी बाजारों में सोना तेजी के साथ 1,859 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी 24.24 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही।

उन्होंने कहा, 'डॉलर सूचकांक में गिरावट के बीच सोना अपने छह सप्ताह के उच्च स्तर के आसपास सकारात्मक रूप कारोबार कर रहा है। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (जिंस शोध) नवनीत दमानी ने कहा, 'निवेशकों को फेडरल रिजर्व की दिसंबर में होने वाली मौद्रिक नीति समीक्षा के ब्योरे का इंतजार है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें