फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Silver Price Today: सोना 150 रुपये टूटा, चांदी 600 रुपये लुढ़की

Tue, 06 Feb 2024 05:30 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Gold Silver Price Today: दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 150 रुपये की गिरावट के साथ 63,200 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इस दौरान चांदी की कीमत भी 600 रुपये की गिरावट के साथ 74,900 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई
विज्ञापन
सोने-चांदी की कीमत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विदेशी बाजारों में मंदी के संकेतों के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 150 रुपये की गिरावट के साथ 63,200 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इससे पिछले करोबारी सेशन के दौरान सोना 63,350 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।
विज्ञापन


इस दौरान चांदी की कीमत भी 600 रुपये की गिरावट के साथ 74,900 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 75,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिसमें) सौमिल गांधी ने कहा, ''दिल्ली के बाजारों में 24 कैरेट सोने की हाजिर कीमत 150 रुपये की गिरावट के साथ 63,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी गिरावट के साथ क्रमश: 2,022 डॉलर प्रति औंस और 22.32 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार करते दिखे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें