Gold Silver Price Today: दिल्ली के सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने का भाव 370 रुपये की गिरावट के साथ 60,370 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 60,740 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। हालांकि, इस दौरान चांदी 260 रुपये की तेजी के साथ 74,040 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
विदेशी बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के बीच दिल्ली के सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने का भाव 370 रुपये की गिरावट के साथ 60,370 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 60,740 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।
विज्ञापन
हालांकि, इस दौरान चांदी 260 रुपये की तेजी के साथ 74,040 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ''दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का हाजिर भाव 370 रुपये की गिरावट के साथ 370 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।"
वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 2,015 डॉलर प्रति औंस रह गया जबकि चांदी तेजी के साथ 24.88 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी। एशियाई कारोबारी घंटों में गुरुवार को सोने की कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज की गई।