फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Silver Price Today: सोने में 100 रुपये की तेजी, चांदी की कीमत में 600 रुपये की गिरावट

Thu, 01 Feb 2024 06:01 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Digital Gold - फोटो : Pixabay
विज्ञापन
विदेशी बाजारों में कीमती धातुओं के दामों में बढ़ोतरी के बीच दिल्ली में गुरुवार को सोने की कीमत में इजाफा हुआ। यह कीमत 100 रुपये बढ़कर 63,450 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 63,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
विज्ञापन


उधर चांदी की कीमत में 600 रुपये की गिरावट दर्ज की गई। यह दाम 76,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया।पिछले कारोबार में चांदी 76,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कॉमेक्स पर सोने का हाजिर भाव चार डॉलर की तेजी के साथ 2,038 डॉलर प्रति औंस हो गया। 

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, 'मध्य पूर्व संघर्ष के साथ-साथ अमेरिकी फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति पर चिंताओं के बीच गुरुवार को सोने की कीमतों में तेजी आई।'
विज्ञापन


सौमिल गांधी की मानें तो निवेशकों को चिंता बनी हुई है कि मध्य पूर्व में बढ़ते संघर्ष से व्यापक युद्ध छिड़ सकता है। ऐसे में चीन की सुस्त आर्थिक वृद्धि के साथ मिलकर यह स्थिति कीमती धातु की कीमत को बढ़ा सकती है।
विज्ञापन


इसके अलावा वैश्विक बाजारों में चांदी का भाव भी घटकर 22.80 डॉलर प्रति औंस हो गया। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें