फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Silver Price Today: सोने में 150 रुपये की तेजी आई, चांदी 100 रुपये उछली

Wed, 21 Feb 2024 05:03 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Gold Silver Price Today: दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 150 रुपये की तेजी के साथ 62,850 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इस दौरान चांदी भी 100 रुपये की तेजी के साथ 75,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर के भाव पर पहुंच गई।
विज्ञापन
सोने-चांदी की कीमत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 150 रुपये की तेजी के साथ 62,850 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 62,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इस दौरान चांदी भी 100 रुपये की तेजी के साथ 75,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर के भाव पर पहुंच गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 75,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।  

विज्ञापन


एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ''विदेशी बाजारों में तेजी के रुख के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने की हाजिर कीमत में 150 रुपये की तेजी आई और यह 62,850 रुपये के भाव पर पहुंच गया।"

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कॉमेक्स पर सोना हाजिर भाव नौ डॉलर की बढ़त के साथ 2,027 डॉलर प्रति औंस हो गया। गांधी ने कहा कि भू-राजनीतिक अनिश्चितता के बीच बुधवार को सोने की कीमतों में तेजी आई। इस दौरान चांदी का भाव 23.06 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 23.01 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ था। एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष और शोध विश्लेषक जतीन त्रिवेदी ने कहा, ''बाजार के प्रतिभागी बुधवार को अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक के मिनट्स जारी होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें