फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold: सोने का आयात 24 फीसदी घटकर 35 अरब डॉलर पर, वाणिज्य मंत्रालय ने जारी किए आंकड़े

Mon, 08 May 2023 05:55 AM IST
वीरेंद्र शर्मा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सोने के आयात से देश के चालू खाते घाटे को कम करने में मदद मिलती है, हालांकि, इस बार आयात में भारी गिरावट से देश के व्यापार घाटे को कम करने में मदद नहीं मिली है।
विज्ञापन
सोना - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता से 2022-23 में भारत का सोने का आयात 24.15% घटकर 35 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। वाणिज्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, 2021-22 में 46.2 अरब डॉलर का आयात हुआ था।
विज्ञापन


सोने के आयात से देश के चालू खाते घाटे को कम करने में मदद मिलती है, हालांकि, इस बार आयात में भारी गिरावट से देश के व्यापार घाटे को कम करने में मदद नहीं मिली है। 2022-23 में व्यापार घाटा एक साल पहले की अवधि में 191 अरब डॉलर के मुकाबले 267 अरब डॉलर होने का अनुमान था। 2022-23 में चांदी का आयात 6% बढ़कर 5.29 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। अगस्त, 2022 से इस साल फरवरी तक सोने का आयात घटता गया। मार्च, 2022 में एक अरब डॉलर से बढ़कर यह मार्च, 2023 में 3.3 अरब डॉलर पर पहुंच गया है।

अप्रैल-जनवरी, 2023  में 600 टन का आयात  
भारत ने अप्रैल-जनवरी, 2023 के दौरान कुल 600 टन सोने का आयात किया था। सालाना आधार पर इसके आयात का औसत 800-900 टन का रहा है। 2022-23 में जेम्स एवं जूलरी निर्यात तीन फीसदी घटकर 38 अरब डॉलर रह गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें