आने वाले साल में सोने की मांग जारी रह सकती है
ब्रोकरेज फर्म एक्सिस सिक्योरिटी के अनुसार आनेवाले साल में सोने की मांग जारी रहने का अनुमान है, जिसमें ये मुख्य कारण है। पहला, केंद्रीय बैंक, विशेषकर अमेरिका द्वारा ऋण चुकाने के लिए अतिरिक्त मुद्रा छापने के कारण मुद्रास्फीति की स्थिति। इससे मुद्रा का अवमूल्यन हो सकता है, जिसमें निवेशक अपना धन सोने में निवेश कर सकते हैं। दूसरा, डॉलर पर घटती निर्भरता की वजह सोने की ओर निवेशकों का रुझान और तेजी से बढ़ रहा है। तीसरा, दुनिया भर के केंद्रीय बैंकों ने सोने की मजबूत खरीदारी की है। इसकी वजह से मांग में वृद्धि रही, लेकिन इस साल सोने की रिकॉर्ड कीमतों की वजह से खरीदारी धीमी हुई है। बावजूद इसके बैंक साल के अंत तक लगभग 1,000 टन सोने की खरीदारी करने की संभावना बनी हुई है। रिपोर्ट के अनुसार सोने की खरीदारी अगले साल भी जारी रही, तो सोने की कीमतों में तेज उछाल आ सकता है। चौथा कारण अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने वैश्विक बाजार में टैरिफ नीतियों से अनिश्चितता पैदा कर दी है। जिससे कीमती धातुओं का फायदा हुआ है। वैश्विक अनिश्चितता और ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद की वजह से अगले साल भी सोने की कीमतों में तेजी बने रहने की उम्मीद है।
विशेषज्ञों की सलाह
एक्सिस सिक्योरिटीज ने 1,15,000 रुपये से लेकर 1,05,000 रुपये 10 ग्राम के बीच गिरावट आने पर सोने की खरीदारी की सलाह दी है। साथ ही अगले साल दिवाली तक सोने की कीमतों का 1,45,000 से 1,50,000 रुपये प्रति 10 ग्राम का संभावित लक्ष्य रखा है।
एलकेपी सिक्योरिटीज में कमोडिटी और करेंसी के वाइस प्रेसिडेंट रिसर्च एनालिस्ट अतीन त्रिवेदी कहते हैं सोने की कीमतों में तेजी बरकरार है और यह 1,700 रुपये बढ़कर (1.30 प्रतिशत) की जोरदार बढ़त के साथ 1,31,500 रुपये 10 ग्राम पर पहुंच गया है। क्योंकि अमेरिकी सरकार का बंद और डॉलर इंडेक्स के 99 से नीचे रहने से बुलियन में सुरक्षित निवेशव को बढ़ावा मिला। वेंचुरा के कमोडिटीज एवं सीआरएम प्रमुचा एनएस रामास्वामी कहते हैं, सर्राफा बाजार में तेजी के साथ धनतेरस 2025 को भी सोने में तेजी जारी रहने की संभावना है सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की खरीदारी जारी रहने की संभावाना है।