फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Silver Rate Today: सोने और चांदी की कीमतों में मामूली बढ़ोतरी, खरीदने से जरूर चेक कर लें ताजा भाव

Thu, 16 Jun 2022 05:40 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Gold Silevr Latest Price Update In INR: एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि कॉमेक्स में गुरुवार को सोने की हाजिर कीमत 1,833 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। वहीं चांदी 21.58 डॉलर प्रति औंस पर पर थी।
विज्ञापन
सोने-चांदी की कीमत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैश्विक कीमतों में सुधार के अनुरूप राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को सोना 21 रुपये की तेजी के साथ 50,602 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इससे पिछले कारोबारी सत्र में कीमती पीली धातु 50,581 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।

विज्ञापन


सोने के साथ ही चांदी की कीमत भी 37 रुपये की तेजी के साथ 60,525 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई, जो पिछले कारोबारी दिन में 60,488 रुपये प्रति किलोग्राम थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी दोनों सपाट भाव से क्रमश: 1,833 डॉलर प्रति औंस और 21.58 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहे थे। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि कॉमेक्स में गुरुवार को सोने की हाजिर कीमत 1,833 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें