फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raj Kapoor Bungalow: शो मैन राजकपूर का बंगला अब गोदरेज प्रॉपर्टीज के हवाले, जानें अब क्या है प्लान

Fri, 17 Feb 2023 04:02 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Godrej Properties: गोदरेज प्रॉपर्टीज लिमिटेड ने कंपनी ने शेयर बाजार को बताया है कि यह जमीन राज कपूर के कानूनी वारिस कपूर परिवार से खरीदी गई है। सौदे के मूल्य का खुलासा नहीं किया गया है।
विज्ञापन
Raj Kapoor Bungalow - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोदरेज प्रॉपर्टीज लिमिटेड ने शुक्रवार को कहा कि उसने मुंबई के चेंबूर में दिग्गज फिल्म अभिनेता, निर्देशक और निर्माता राज कपूर के बंगले को खरीदा है। कंपनी की योजना इस जगह पर एक लग्जरी आवासीय परियोजना विकसित करने की है।
विज्ञापन


कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि यह जमीन राज कपूर के कानूनी वारिस कपूर परिवार से खरीदी गई है। सौदे के मूल्य का खुलासा नहीं किया गया है। इससे पहले मई 2019 में गोदरेज प्रॉपर्टीज ने गोदरेज आरकेएस परियोजना विकसित करने के लिए कपूर परिवार से चेंबूर में आर के स्टूडियो का अधिग्रहण किया था।

गोदरेज प्रॉपर्टीज के प्रबंध निदेशक और सीईओ गौरव पांडेय ने कहा, 'हम इस प्रतिष्ठित परियोजना को अपने पोर्टफोलियो में जोड़कर खुश हैं और यह मौका देने के लिए हम कपूर परिवार के आभारी हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें