फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गो एयर ने फिर शुरू की दो दिन की सेल, 999 में कीजिए सफर

Mon, 22 Oct 2018 05:51 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

फेस्टिव सीजन को ध्यान में रखते हुए लो कॉस्ट एयरलाइन कंपनी गो एयर ने एक बार फिर से अपना सेल ऑफर निकाला है। यह ऑफर केवल सोमवार और मंगलवार के लिए है। कंपनी के इस विशेष सेल ऑफर में आप 999 रुपये के शुरुआती किराये में टिकट बुक कर सकते हैं। 

विज्ञापन


इन तारीख के बीच कर सकते हैं यात्रा

इस विशेष किराये पर बुक कराए गए टिकट पर यात्री 22 नवंबर से लेकर के 22 दिसंबर तक यात्रा कर सकते हैं। कंपनी ने अपने इस ऑफर को फ्लाई स्मार्ट सेव बिग ऑफर का नाम दिया है। 

मिलेगी 225 रुपये की छूट

गो एयर अपने गो स्टार्स सदस्यों को अगली फ्लाइट की बुकिंग पर 225 रुपये की छूट देगी। 999 रुपये का शुरुआती किराया बगडोगरा से उड़ने वाली सभी उड़ानों पर मान्य होगा। इसके अलावा चेन्नई 1199 रुपये, गुवाहाटी 1299 रुपये से, पटना,कोलकाता और लखनऊ 1399 रुपये में टिकट को बुक किया जा सकता है।
विज्ञापन


वहीं जम्मू, अहमदाबाद और रांची से 1499 रुपये, बंगलूरू, पुणे और भुवनेश्वर से 1599 रुपये, मुंबई और हैदराबाद 1699 रुपये, श्रीनगर व नागपुर 1799 रुपये और दिल्ली से 2099 रुपये में टिकट बुक करा सकते हैं।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें