फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Omicron Effect: संक्रमण बढ़ने से बाधित हो सकती है वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला, ईईपीसी इंडिया ने जाहिर की ये बड़ी चिंता

Sat, 15 Jan 2022 05:18 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Omicron Effect On Global Supply Chain: कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। देश के कई राज्यों में इसके चलते प्रतिबंधों को फिर से लागू किया जा रहा है। इस बीच संयुक्त राष्ट्र ने भी इसे अर्थव्यवस्था के लिए खतरा बताया है, वहीं अब भारतीय इंजीनियरिंग निर्यात संवर्धन परिषद (ईईपीसी इंडिया) ने भी ओमिक्रॉन के लगातार बढ़ते मामलों से वैश्विक आपूर्ति श्रंखला के बाधित होने की चिंता जाहिर की है। 
 
विज्ञापन
ओमिक्रॉन वैरिएंट(सांकेतिक) - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। देश के कई राज्यों में इसके चलते प्रतिबंधों को फिर से लागू किया जा रहा है। इस बीच संयुक्त राष्ट्र ने भी इसे अर्थव्यवस्था के लिए खतरा बताया है, वहीं अब भारतीय इंजीनियरिंग निर्यात संवर्धन परिषद (ईईपीसी इंडिया) ने भी ओमिक्रॉन के लगातार बढ़ते मामलों से वैश्विक आपूर्ति श्रंखला के बाधित होने की चिंता जाहिर की है। 

विज्ञापन


ईईपीसी इंडिया ने का कि कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमिक्रॉन का प्रकोप बढ़ने से एक बार फिर वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला बाधित हो सकती है, जिसका असर व्यापारिक गतिविधियों में मंदी के रूप में सामने आ सकता है। इंजीनियरिंग सामान के निर्यात में दिसंबर, 2021 के दौरान सालाना आधार पर 38 फीसदी की वृद्धि हुई है और यह बढ़कर 38.4 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। ईईपीसी इंडिया के अध्यक्ष महेश देसाई ने शुक्रवार को कहा कि लगातार वृद्धि से पता चलता है कि यह क्षेत्र वैश्विक व्यापार में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने की राह पर है।

देसाई ने कहा कि आने वाले वक्त के लिए ऑर्डर अच्छे हैं, लेकिन यदि ओमीक्रोन वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला को बाधित करता है, तो हम कुछ वक्त के लिए मंदी का सामना कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमने दुनियाभर में महामारी के प्रकोप के चलते हाल के हफ्तों में अस्थिरता और अनिश्चितता के कुछ संकेत देखे हैं, लेकिन सरकार उपयुक्त नीतिगत उपायों के जरिये व्यापार को गति दे सकती है। उन्होंने कच्चे माल की बढ़ती कीमतों और लॉजिस्टिक लागत को कम करने के लिए सरकार से तत्काल कार्रवाई की सरकार से अपील भी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें