रूस यूक्रेन युद्ध से ज्यादा बिगड़ी हालत
मूडीज के मुताबिक, फरवरी में शुरू हुए रूस और यूक्रेन युद्ध के कारण आपूर्ति पर सीधे असर पड़ा। इससे कमोडिटीज की कीमतों पर असर देखा गया। चीन में तो रियल एस्टेट का बाजार पूरी तरह से धराशाई हो गया है और यहां पर लोग इसका बहिष्कार कर रहे हैं। दुनिया के प्रमुख अर्थव्यवस्था वाले देश चीन, अमेरिका, ब्रिटेन और जापान के साथ भारत के भी इस मंदी से बचने की उम्मीद नहीं है।
2.2% रह सकती है 2023 में दुनिया की वृद्धि दर : ओईसीडी
ओईसीडी ने रिपोर्ट में कहा है कि दूसरी तिमाही में वैश्विक विकास ठप हो गया है। इससे कई अर्थव्यवस्थाओं के आंकड़े सुस्त आ सकते हैं। संगठन ने वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए 2023 के विकास अनुमान को घटाकर 2.2% कर दिया है जो जून में 2.8% था। ओईसीडी के अंतरिम मुख्य अर्थशास्त्री अल्वारो परेरा ने कहा, कुछ महीनों में जोखिम बढ़ा है। समूह 20 देशों में तुर्किये, इंडोनेशिया और ब्रिटेन को छोड़कर बाकी देशों की अर्थव्यवस्थाओं की वृद्धि दर में कटौती की गई है।