फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bloomberg Index: ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स में तीसरे स्थान पर खिसके गौतम अदाणी, अंबानी टॉप 10 से बाहर

Tue, 27 Sep 2022 02:57 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Billionaires Index: ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स की डेली रैंकिंग के अनुसार मंगलवार को गौतम अदाणी की नेट वर्थ करीब 135 बिलियन डॉलर यानी करीब 10.98 लाख करोड़ रुपये है। जबकि जेफ बेजोस की संपत्ति 138 बिलियन डॉलर (करीब 11.23 लाख करोड़ रुपये) है। 
विज्ञापन
ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स में अदाणी तीसरे तो अंबानी 11वें नंबर पर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स की लिस्ट में दूसरे नंबर के लिए गौतम अदाणी, जेफ बेजोस और लुइस वेटॉन के मुखिया बर्नार्ड अर्नाल्ट के बीच हाल के दिनों में तगड़ा मुकाबला दिखा है। इस बीच टेस्ला के सीईओ एलन मस्क दुनिया के दुनिया के सबसे अमील व्यक्ति बने हुए हैं। उनकी कुल संपत्ति 245 बिलियन डॉलर (करीब 19.93 लाख कराेड़ रुपये) है। भारतीय शेयर बाजार में पिछले कई दिनों से जारी बड़ी गिरावट के बाद भारत के सबसे अमीर व्यक्ति गौतम अदाणी इस लिस्ट में अब दूसरे नंबर से तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं। अमेजन कें संस्थापक जेफ बेजोस एक बार फिर दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। वे एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति गौतम अदाणी बहुत थोड़े फासले से आगे हैं। साभार: ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स

विज्ञापन

साभार: ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स

गौतम अदाणी की संपत्ति में करीब 6.9 बिलियन डॉलर की गिरावट
ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स की डेली रैंकिंग के अनुसार मंगलवार को सुबह साढ़े ग्यारह बजे के करीब गौतम अदाणी की नेट वर्थ 135 बिलियन डॉलर यानी करीब 10.98 लाख करोड़ रुपये है। जबकि जेफ बेजोस की संपत्ति 138 बिलियन डॉलर (करीब 11.23 लाख करोड़ रुपये) है। मंगलवार को गौतम अदाणी की संपत्ति में करीब 6.9 बिलियन डॉलर की संपत्ति का नुकसान हुआ है, जबकि बेजोस की संपत्ति में 1.36 बिलियन डॉलर की संपत्ति का इजाफा हुआ है।

अरबपतियों की टॉप 10 रियल टाइम लिस्ट से मुकेश अंबानी बाहर

मुकेश अंबानी - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं दूसरी ओर, भारत के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी दुनिया के अरबपतियों की टॉप 10 लिस्ट से बाहर हो गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के ताजा आंकड़ों के अनुसार मुकेश अंबानी लिस्ट में 82.4 बिलियन डॉलर (6.70 लाख करोड़ रुपये) की संपत्ति के साथ 11वें नंबर पर काबिज हैं।  

हाल ही में अदाणी दो बड़ी सीमेंट कंपनियों का किया है अधिग्रहण 

अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी। - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि 60 वर्षीय भारतीय उद्योगपति गौतम अदाणी कुछ समय पहले लुई विटॉन के अर्नाल्ट को पीछे छोड़कर ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स की लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गए थे। गौतम अदााणी ने हाल ही में 6.5 बिलियन डॉलर में दो सीमेंट कंपनियों अंबुजा सीमेंट और एससीसी का अधिग्रहण किया था। कंपनी का लक्ष्य देश का नंबर एक सीमेंट निर्माता कंपनी बनना है। बता दें कि अदाणी ग्रुप फिलहाल देश में सबसे बड़े एयरपाेर्ट ऑपरेटर के रूप में भी काम कर रहा है। जिसके पास 25 प्रतिशत यात्री ट्रैफिक और करीब 40% कार्गो की हिस्सेदारी है। यह देश की सबसे बड़ी पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स कंपनी है। इस क्षेत्र में अदाणी ग्रुप के पास बाजार की 30 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

विज्ञापन

अदाणी समूह को पश्चिम बंगाल में गहरे समुद्र में बंदरगाह विकसित करने का मिला है काम 

गुजरात का मुंद्रा पोर्ट। - फोटो : Social Media

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बीते 21 सितंबर को अदाणी समूह को पश्चिम बंगाल के ताजपुर में गहरे समुद्र बंदरगाह को विकसित करने के लिए तीन अरब डॉलर से अधिक के नियोजित निवेश के लिए चुना गया है। इस ग्रीनफील्ड परियोजना में कुल 250 अरब रुपये (3.1 अरब डॉलर) का निवेश होगा। जिसमें से 150 अरब रुपये बंदरगाह विकास के विकास पर और शेष संबंधित बुनियादी ढांचे के निर्माण पर खर्च किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें