फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Adani Row: 6500 करोड़ का कर्ज समय से पहले चुकाएगा अदाणी समूह, सिंगापुर में बताया रोडमैप

Tue, 28 Feb 2023 04:16 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Adani Row: अमेरिकी शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट आने के बाद अदाणी समूह के कई शेयरों में 80 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई है। निवेशकों की चिंता को दूर करने के लिए अदाणी समूह लगातार निवेशकों के साथ समन्वय बनाने की कोशिश कर रहा है। सोमवार को सिंगापुर में एक दर्जन वैश्विक स्तर के बैंकों के साथ बैंठक के बाद ग्रुप दो दिनों का रोडशो कर रहा है।
विज्ञापन
उद्योगपति गौतम अदाणी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट आने के बाद अदाणी समूह के शेयरों में बड़ी गिरावट आई है। अपनी क्रेडिट प्रोफाइल को सुधारने के लिए ग्रुप शेयरों को गिरवी रखकर लिए गए 5705 से 6532 करोड़ रुपये (69 से 79 करोड़ डॉलर) के कर्ज को समय से पहले चुकाने की योजना बना रहा है। माना जा रहा है कि कंपनी मार्च के महीने में ही इन कर्जों का समयपूर्व भुगतान कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अदाणी ग्रीन एनर्जी अपने 2024 के बॉन्ड्स को तीन साल के लिए 80 करोड़ डॉलर (लगभग 6615 करोड़ रुपये) के क्रेडिट लाइन पर रीफाइनेंस करने की योजना बना रहा है। मंगलवार को हॉन्ग-कॉन्ग में ग्रुप के प्रबंधन ने ब्रॉन्डहोल्डर्स के सामने अपनी योजना पेश की है। 

विज्ञापन


बता दें कि अमेरिकी शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट आने के बाद अदाणी समूह के कई शेयरों में 80 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई है। निवेशकों की चिंता को दूर करने के लिए अदाणी समूह लगातार निवेशकों के साथ समन्वय बनाने की कोशिश कर रहा है। सोमवार को सिंगापुर में एक दर्जन वैश्विक स्तर के बैंकों के साथ बैंठक के बाद ग्रुप दो दिनों का रोडशो कर रहा है। सिंगापुर में ग्रुप की कमाई से लेकर उसके कुल ऋणों के बारे में 10 पेज से अधिक का प्रेजेंटेशन भी पेश किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें