FSIB ने भारतीय स्टेट बैंक के प्रबंध निदेशक पद के लिए रवि रंजन का नाम सिफारिश किया है। इस पद के लिए 11 सितंबर 2025 को नौ उम्मीदवारों का साक्षात्कार लिया गया था, जिसके बाद रंजन का नाम सुझाया गया। अंतिम निर्णय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता वाली मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति द्वारा लिया जाएगा।
सरकारी बैंकों और वित्तीय संस्थानों के निदेशकों की नियुक्ति करने वाली हेडहंटर संस्था फाइनेंशियल सर्विसेज इंस्टिट्यूशन्स ब्यूरो (FSIB) ने भारतीय स्टेट बैंक के प्रबंध निदेशक पद के लिए रवि रंजन का नाम सिफारिश किया है। रवि रंजन वर्तमान में उप प्रबंध निदेशक के पद पर कार्यरत हैं। वे विनय एम टोंसे की जगह लेंगे, जिनका कार्यकाल 30 नवंबर 2025 को पूरा हो रहा है।
एफएसआईबी ने अपने बयान में कहा कि इस पद के लिए 11 सितंबर 2025 को नौ उम्मीदवारों का साक्षात्कार लिया गया था, जिसके बाद रंजन का नाम सुझाया गया। इसमें कहा गया है कि इंटरफेस में उनके प्रदर्शन, उनके समग्र अनुभव और मौजूदा मापदंडों को ध्यान में रखते हुए, ब्यूरो एसबीआई में एमडी के पद के लिए रवि रंजन की सिफारिश करता है।
अंतिम निर्णय प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली मंत्रीमंडल लेगी
एसबीआई बोर्ड का नेतृत्व अध्यक्ष करते हैं और चार प्रबंध निदेशक उनकी सहायता करते हैं। एफएसआईबी की सिफारिश पर अंतिम निर्णय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता वाली मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति द्वारा लिया जाएगा। एफएसआईबी के अध्यक्ष कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) के पूर्व सचिव भानु प्रताप शर्मा हैं।
हेडहंटर के अन्य सदस्य पूर्व ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष और एमडी अनिमेष चौहान, आरबीआई के पूर्व कार्यकारी निदेशक दीपक सिंघल और पूर्व आईएनजी वैश्य बैंक के पूर्व एमडी शैलेन्द्र भंडारी हैं।