फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रैंकलिन टेम्पलटन : बंद हुई छह योजनाओं ने अब तक अर्जित किए 8262 करोड़ रुपये

Sat, 03 Oct 2020 04:11 PM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
फ्रैंकलिन टेम्पलटन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

फ्रैंकलिन टेम्पलटन म्यूचुअल फंड ने कहा कि जब से उसकी छह योजनाएं बंद हुई हैं, तब से उसने परिपक्वताओं, पूर्व-भुगतान और ब्याज भुगतान से 8,262 करोड़ रुपये अर्जित किए हैं। कंपनी ने कहा कि एक से 15 सितंबर के बीच ही इन योजनाओं में 1,078 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं। कंपनी के वक्तव्य में यह जानकारी दी गई है। 

विज्ञापन


23 अप्रैल को बंद की थीं योजनाएं
कंपनी ने कोविड-19 संकट के दौरान बांड बाजार में उथल-पुथल और अनिश्चिता के चलते 23 अप्रैल को अपनी छह ऋण म्यूचुअल फंड योजनाएं बंद कर दी थीं। फ्रैंकलिन टेम्पलटन म्यूचुअल फंड ने बयान में कहा कि 24 अप्रैल से अब तक 8,262 करोड़ रुपये अर्जित किए हैं। 

कंपनी द्वारा बंद की गई छह योजनाओं में से फ्रैंकलिन इंडिया अल्ट्रा शॉर्ट बांड फंड, फ्रैंकलिन इंडिया डायनामिक एक्यूरल फंड, फ्रैंकलिन इंडिया लो ड्यूरेशल फंड और फ्रौंकलिन इंडिया क्रेडिट रिस्क फंड की क्रमश: 40 प्रतिशत, 19 प्रतिशत, 19 प्रतिशत और चार प्रतिशत प्रबंधनाधीन संपत्ति (एययूएम) यूनिटधारकों को नकद वितरण के लिए उपलब्ध है। यह यूनिटधारक के सफल मत पर निर्भर करेगा। 
विज्ञापन


न्यायालय के फैसले की प्रतीक्षा में फंड हाउस
इसके अलावा अन्य दो योजनाओं फ्रैंकलिन इंडिया शॉर्ट टर्म इनकम प्लान और फ्रैंकलिन इंडिया इनकम आपोर्च्युनिटीज फंड के तहत उधार का स्तर लगातार धीरे-धीरे नीचे आ रहा है। फंड हाउस ने दोहराया है कि उसका ध्यान इन योजनाओं में यूनिटधारकों के मूल्य को अधिक से अधिक करने पर है और वह उनके निवेश को जल्द से जल्द वापस करने पर गौर कर रहा है। हालांकि कर्नाटक उच्च न्यालय के फैसले पर यह निर्भर करेगा। फंड हाउस न्यायालय के फैसले की प्रतीक्षा में है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें