फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

France: ऊर्जा संचरण में तेजी के लिए सीओपी28 में सभी प्रतिबद्धताओं को पूरा करेगा फ्रांस, मंत्री ये बोले

Tue, 31 Oct 2023 06:36 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

France: अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन (आईएसए) की छठी सभा को संबोधित करते हुए फ्रांस के विकास राज्य मंत्री क्रिसौला जचारोपोलू ने कहा कि जलवायु संकट कई गुना बढ़ रहा है और यह महत्वपूर्ण है कि देश सतत विकास के लिए 2030 एजेंडा और पेरिस समझौते के उद्देश्यों को पूरा करने के लिए "सभी मोर्चों पर प्रयास करें"।
विज्ञापन
फ्रांस का ध्वज - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुबई में वार्षिक संयुक्त राष्ट्र जलवायु वार्ता में फ्रांस की शीर्ष प्राथमिकता वैश्विक ऊर्जा संक्रमण में तेजी लाने के लिए सभी प्रतिबद्धताओं, विशेष रूप से वित्तीय प्रतिबद्धताओं का समर्थन करना होगा।

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन (आईएसए) की छठी सभा को संबोधित करते हुए फ्रांस के विकास राज्य मंत्री क्रिसौला जचारोपोलू ने कहा कि जलवायु संकट कई गुना बढ़ रहा है और यह महत्वपूर्ण है कि देश सतत विकास के लिए 2030 एजेंडा और पेरिस समझौते के उद्देश्यों को पूरा करने के लिए "सभी मोर्चों पर प्रयास करें"।

उन्होंने कहा, "सीओपी में, फ्रांस की प्राथमिकताओं में से एक वैश्विक ऊर्जा संक्रमण में तेजी लाने के लिए सभी प्रतिबद्धताओं-विशेष रूप से वित्तीय-का समर्थन करना होगा।" भारत और फ्रांस ने पेरिस में 2015 संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन में संयुक्त रूप से आईएसए का शुभारंभ किया था। अंतर-सरकारी संगठन अपने सदस्य देशों की ऊर्जा जरूरतों और चुनौतियों को संबोधित करने और कई प्रमुख हस्तक्षेपों के माध्यम से सौर ऊर्जा को बढ़ाने के लिए काम करता है।
विज्ञापन


आईएसए की छठी बैठक 30 अक्टूबर से 2 नवंबर तक नई दिल्ली में आयोजित की जा रही है, जिसमें ऊर्जा पहुंच, ऊर्जा सुरक्षा और ऊर्जा संक्रमण को प्रभावित करने वाली पहलों पर विचार-विमर्श हो रहा है। 116 सदस्य और हस्ताक्षरकर्ता देशों के मंत्री, मिशन और प्रतिनिधि संभावित देशों, साझेदार संगठनों, निजी क्षेत्र और अन्य हितधारकों के प्रतिनिधियों के साथ सभा में भाग ले रहे हैं। जचारोपोलू ने कहा कि सौर क्रांति चल रही है और आने वाले वर्षों में इसमें तेजी आने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें