फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Foxconn: भारत में चिप निर्माण के लिए अपनी अलग इकाई लगाएगा फॉक्सकॉन, आवेदन देने पर विचार कर रही कंपनी

Tue, 11 Jul 2023 03:04 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Foxconn: फॉक्सकॉन ने सोमवार को वेदांता के साथ सेमीकंडक्टर संयुक्त उद्यम से बाहर निकलने की घोषणा की थी। फॉक्सकॉन ने कहा था कि वह खनन क्षेत्र के दिग्गज उद्योगपति अनिल अग्रवाल की अगुवाई वाली वेदांता लिमिटेड के साथ 19.5 अरब डॉलर के संयुक्त उद्यम से बाहर निकल रही है।
विज्ञापन
Foxconn - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताइवान की इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण कंपनी फॉक्सकॉन की भारत में सेमीकंडक्टर विनिर्माण इकाई लगाने के लिए अलग से आवेदन करेगी। कंपनी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। कंपनी ने बयान में कहा कि वह सेमीकंडक्टर के संशोधित कार्यक्रम और डिस्प्ले फैब पारिस्थितिकी तंत्र के लिए आवेदन करने की योजना पर काम कर रही है। कंपनी ने कहा, ‘‘हम इसके लिए अधिक अनुकूल भागीदार चाहते हैं।’’

विज्ञापन


फॉक्सकॉन ने सोमवार को वेदांता के साथ सेमीकंडक्टर संयुक्त उद्यम से बाहर निकलने की घोषणा की थी। फॉक्सकॉन ने कहा था कि वह खनन क्षेत्र के दिग्गज उद्योगपति अनिल अग्रवाल की अगुवाई वाली वेदांता लिमिटेड के साथ 19.5 अरब डॉलर के संयुक्त उद्यम से बाहर निकल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें