फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

S Venkitaramanan: आरबीआई के पूर्व गवर्नर एस वेंकटरमणन का का निधन, 92 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

Sat, 18 Nov 2023 03:08 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

S Venkitaramanan: एस वेंकटरमणन 1931 में नागरकोइल में जन्मे, जो उस समय त्रावणकोर रियासत का हिस्सा था। उन्होंने उस दौरान में देश के केंद्रीय बैंक की कमान संभाली देश को गंभीर भुगतान संकट का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
S. Venkitaramanan - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के पूर्व गवर्नर एस वेंकटरमणन का लंबी बीमारी के बाद शनिवार की सुबह निधन हो गया। वे 92 वर्ष के थे। वेंकटरमणन 18वें आरबीआई गवर्नर थे और वे 1990 से 1992 तक इस पद पर रहे। उन्होंने 1985 से 1989 तक वित्त मंत्रालय में वित्त सचिव के रूप में भी कार्य किया है। उनके परिवार में उनकी दो बेटियां गिरिजा और सुधा हैं। उनकी बेटी गिरिजा वैद्यनाथनक तमिलनाडु की पूर्व मुख्य सचिव रह चुकी हैं।

विज्ञापन


एस वेंकटरमणन 1931 में नागरकोइल में जन्मे, जो उस समय त्रावणकोर रियासत का हिस्सा था। उन्होंने उस दौरान में देश के केंद्रीय बैंक की कमान संभाली देश को गंभीर भुगतान संकट का सामना करना पड़ा।

आरबीआई ने अपनी वेबसाइट पर वेंकटरमणन के कार्यकाल के बारे में बताते हुए कहा, 'देश ने उनके कार्यकाल के दौरान ग्लोबल मार्चे पर कठिनाइयों का सामना किया। उनके प्रबंधन ने देश को भुगतान संतुलन के संकट से बाहर निकाला। उनके कार्यकाल में भारत ने आईएमएफ के स्थिरीकरण कार्यक्रम को अपनाया, जहां रुपये का अवमूल्यन हुआ और आर्थिक सुधार कार्यक्रम शुरू किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें