फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Forex Reserves: देश के विदेशी मुद्रा भंडार में आई कमी, 5.89 अरब डॉलर घटकर 617.3 अरब डॉलर रह गया

Fri, 12 Jan 2024 07:49 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Forex Reserves: अक्टूबर 2021 में, विदेशी मुद्रा भंडार 645 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था। बीते कुछ महीनों में वैश्विक घटनाक्रमों के कारण उपजे दबाव के बीच केंद्रीय बैंक की ओर से रुपये को बचाने के लिए कदम उठाए जाने से विदेशी मुद्रा भंडार में कमी देखी गई।
विज्ञापन
फॉरेक्स रिजर्व - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रिजर्व बैंक के शुक्रवार को जारी साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार पांच जनवरी को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 5.89 अरब डॉलर घटकर 617.3 अरब डॉलर रह गया। रिजर्व बैंक के अनुसार चालू वित्त वर्ष में अब तक विदेशी मुद्रा भंडार में 55.72 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। 

विज्ञापन


इससे पहले 29 दिसंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 2.759 अरब डॉलर बढ़कर 623.2 अरब डॉलर हो गया था, जो इस वित्त वर्ष में अब तक का सर्वाधिक है। इससे पहले के सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 4.471 अरब डॉलर बढ़कर 620.441 अरब डॉलर हो गया था। अक्टूबर 2021 में, विदेशी मुद्रा भंडार 645 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था। 

बीते कुछ महीनों में वैश्विक घटनाक्रमों के कारण उपजे दबाव के बीच केंद्रीय बैंक की ओर से रुपये को बचाने के लिए कदम उठाए जाने से विदेशी मुद्रा भंडार को झटका लगा। विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां 4.96 अरब डॉलर घटकर 546.65 अरब डॉलर रह गईं।
विज्ञापन


रिजर्व बैंक ने कहा कि समीक्षाधीन सप्ताह में स्वर्ण आरक्षित भंडार भी 83.9 करोड़ डॉलर घटकर 47.48 अरब डॉलर रह गया, जबकि विशेष निकासी अधिकार (एसडीआर) 6.7 करोड़ डॉलर घटकर 18.29 अरब डॉलर रह गया। समीक्षाधीन सप्ताह में आईएमएफ में देश का मुद्रा भंडार भी 2.6 करोड़ डॉलर घटकर 48.66 अरब डॉलर रह गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें