फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Forex Reserve Slips: फिर शुरू हुई देश के विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट, 30 करोड़ डॉलर घटकर यहां पहुंचा

Sat, 11 Jun 2022 12:33 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

तीन जून को समाप्त हुए सप्ताह में फॉरेक्स रिजर्व कम होकर 601.057 अरब डॉलर पर आ गया। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के आंकड़ों के अनुसार, इसमें 30.6 करोड़ डॉलर की कमी आई है। समीक्षाधीन सप्ताह में विदेशी मुद्रा आस्तियां (एफसीए) 20.8 करोड़ डॉलर घटकर 536.779 अरब डॉलर रह गईं। 
विज्ञापन
फॉरेक्स - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के विदेशी मुद्रा भंडार में एक बार फिर से गिरावट आई है। तीन जून को समाप्त हुए सप्ताह में फॉरेक्स रिजर्व कम होकर 601.057 अरब डॉलर पर आ गया। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के आंकड़ों के अनुसार, इसमें 30.6 करोड़ डॉलर की कमी आई है। गौरतलब है कि इससे पिछले सप्ताह, विदेशी मुद्रा भंडार 3.854 अरब डॉलर बढ़कर 601.363 अरब डॉलर हो गया था, जबकि 20 मई को समाप्त सप्ताह में यह 4.23 अरब डॉलर की बढ़ोतरी के साथ 597.509 अरब डॉलर पर पहुंच गया था। 

विज्ञापन


राहत देने वाली बात यह है कि गिरावट के बाद भी फिलहाल, विदेशी मुद्रा भंडार 600 एरब डॉलर के पार बना हुआ है। बता दें कि इससे पहले लगातार 10 सप्ताह की गिरावट के चलते एक माह तक यह 600 अरब डॉलर के आंकड़े के नीचे रहा था। लेकिन, 20 और 27 मई को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान इसमें तेजी आई। समीक्षाधीन सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट का कारण विदेशी मुद्रा आस्तियों में आई गिरावट है, जो कुल मुद्रा भंडार का एक महत्वपूर्ण घटक है।

आंकड़ों के अनुसार समीक्षाधीन सप्ताह में विदेशी मुद्रा आस्तियां (एफसीए) 20.8 करोड़ डॉलर घटकर 536.779 अरब डॉलर रह गईं। डॉलर में अभिव्यक्त विदेशी मुद्रा भंडार में रखे जाने वाली विदेशी मुद्रा आस्तियों में यूरो, पौंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं में मूल्यवृद्धि अथवा मूल्यह्रास के प्रभावों को शामिल किया जाता है। आरबीआई ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के साथ विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 28 मिलियन डॉलर घटकर 18.41 अरब डॉलर हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें