फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेटली ने जापानी निवेशकों से किया बेहतर कारोबारी माहौल देने का वादा

Tue, 31 May 2016 04:46 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
वित्त मंत्री अरुण जेटली - फोटो : PTI
विज्ञापन
जापानी निवेशकों को आकर्षित करते हुए वित्त मंत्री अरुण जेटली ने संरचनात्मक और बाजारोन्मुख सुधारों में बढ़ोत्तरी का वादा किया। साथ ही उन्होंने इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च के लिए कदम उठाने का भी वादा किया, जिससे आर्थिक विकास में तेजी लाई जा सके और मौजूदा 7.6 फीसदी के ग्रोथ स्तर से आगे बढ़ा जा सके।
विज्ञापन


उन्होंने कर ढांचे को और सरल, उम्मीद के अनुरूप और स्थिर बनाने के लिए उसमें भी सुधार का वादा किया। निक्केई द्वारा आयोजित ‘द फ्यूचर ऑफ एशिया’ सम्मेलन में बोलते हुए उन्होंने कहा कि पिछले दो सालों में वैश्विक मंदी के बावजूद भारत तेजी से आगे बढ़ रही प्रमुख अर्थव्यवस्था बन गया है। 

पिछले दो सालों में भारत की वृद्घि दर क्रमश: 7.2 फीसदी और 7.6 फीसदी रही। वैश्विक मंदी होने के बावजूद ऐसा हुआ। इस मंदी का भारत में कारोबार पर भी विपरीत असर पड़ा। जेटली अभी निवेश आकर्षित करने के लिए 6 दिवसीय जापान दौरे पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें