फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगलवार को 445 घरेलू उड़ानों का हुआ संचालन, 62641 लोगों ने की यात्रा: हरदीप सिंह पुरी

Wed, 27 May 2020 04:53 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी - फोटो : PTI
विज्ञापन

नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि मंगलवार को कुल 445 घरेलू उड़ानों का संचालन हुआ, जिनमें 62,641 लोगों ने यात्रा की। उन्होंने कहा कि भारत में घरेलू विमान सेवाओं की बहाली के दूसरे दिन हवाईअड्डे पर सारा कामकाज सुगमता से हुआ। देश में दो महीने के अंतराल के बाद सोमवार को घरेलू उड़ान सेवाएं बहाल हुई थीं। पुरी ने ट्विटर पर लिखा कि, 'हमारा आसमान और हवाईअड्डे फिर से व्यस्त हो गए।'

विज्ञापन




मालूम हो कि सोमवार को 832 विमानों से 58,318 यात्रियों को अपने गंतव्य स्थानों पर पहुंचाया गया था। पहले पुरी ने कहा था कि 532 विमानों से 39,231 यात्रियों ने अपने गंतव्य स्थानों के लिए उड़ान भरी। संशोधित आंकड़ों की जानकारी पुरी ने ट्विटर पर दी। 

दिल्ली से रोज 190 उड़ानें
केंद्र सरकार की तरफ से एक तिहाई उड़ानों को संचालित करने की अनुमति दी गई है, इसलिए दिल्ली हवाई अड्डे से रोजाना 190 उड़ानें संचालित होंगी और उतनी ही संख्या में विमान यहां पहुंचेंगे। बताया गया है कि हवाई अड्डे पर हर रोज लगभग 20 हजार यात्री पहुंचेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें