फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुवार को 494 घरेलू उड़ानों से 38078 लोगों ने की यात्रा: हरदीप सिंह पुरी

Fri, 29 May 2020 02:00 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी - फोटो : PTI
विज्ञापन

नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शुक्रवार को कहा कि देश में बृहस्पतिवार को कुल 494 घरेलू उड़ानों से 38,078 लोगों ने यात्रा की। कोरोना वायरस के कारण लगे लॉकडाउन के चलते देश में 25 मार्च से 24 मई तक सभी यात्री उड़ानें निलंबित थीं। गत सोमवार से घरेलू यात्री उड़ान सेवा बहाल हुई है। अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानें अभी निलंबित हैं।

विज्ञापन


पुरी ने ट्विटर पर लिखा कि, '28 मई 2020 को रात 11:59 तक घरेलू उड़ानों के आंकड़े: दिन चौथा, प्रस्थान 494 उड़ानें तथा 38,078 यात्री, आगमन 493 उड़ानें तथा 38,389 यात्री।'
 

हवाई यात्रा के लिए गाइडलाइंस
मालूम हो कि भारत में हवाई यात्रा कर रहे सभी यात्रियों के लिए थर्मल स्क्रीनिंग करना जरूरी है, अपने साथ ले जा रहे बैग की संख्या कम करनी होगी, वेब चेक-इन की सुविधा होगी और मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग जैसे नियमों का पालन करना होगा। इसके अलावा आरोग्य सेतु एप को फोन में डाउनलोड करना आवश्यक बताया गया है।
विज्ञापन


भारत में सभी यात्रियों को फेस शील्ड, सैनिटाइजर और मास्क दिए जाएंगे और इसके अलावा यात्रियों को कम से कम शौचालय के इस्तेमाल करने की हिदायत दी गई है।

दिल्ली से रोज 190 उड़ानें
केंद्र सरकार की तरफ से एक तिहाई उड़ानों को संचालित करने की अनुमति दी गई है, इसलिए दिल्ली हवाई अड्डे से रोजाना 190 उड़ानें संचालित होंगी और उतनी ही संख्या में विमान यहां पहुंचेंगे। बताया गया है कि हवाई अड्डे पर हर रोज लगभग 20 हजार यात्री पहुंचेंगे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें