भारतीय अर्थव्यवस्था फिलहाल मजबूत बुनियाद पर खड़ी है, लेकिन आगे का रास्ता चुनौतीपूर्ण है। वित्त मंत्रालय की ताजा मंथली इकोनॉमिक रिव्यू रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2025-26 के शानदार प्रदर्शन के बाद चालू वित्त वर्ष 2026-27 के शुरुआती महीनों में भी आर्थिक गतिविधियों ने अपनी मजबूती बनाए रखी है। हालांकि, आसमान मानसूनी बारिश, उभरते अल-नीनो के खतरे और वैश्विक अनिश्चितताओं ने अर्थव्यवस्था के भविष्य को लेकर कुछ चिंताएं भी बढ़ा दी हैं।
रिपोर्ट के अनुसार, कुछ चुनिंदा हाई फ्रीक्वेंसी इंडिकेटर्स घरेलू आर्थिक गतिविधियों की ताकत को दिखाते हैं। हालांकि, कुछ क्षेत्रों में हल्की सुस्ती भी देखी गई है:
इसके बावजूद, नीतिगत सुधारों और निवेश की गति के कारण औद्योगिक गतिविधियां लगातार मजबूत बनी हुई हैं, और संशोधित आईआईपी व डब्ल्यूपीआई फ्रेमवर्क से औद्योगिक और मूल्य गतिशीलता को अधिक कुशलता से मापे जाने की उम्मीद है।
भारत के लिए महंगाई के मोर्चे पर अच्छी खबर है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कमोडिटी और कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट, तथा यूरिया जैसे प्रमुख इनपुट की कीमतों में नरमी से आयातित महंगाई का दबाव कम होने की उम्मीद है। इसके अलावा:
लंबे समय तक चले पश्चिम एशिया के संकट ने भारत के लचीलेपन की परीक्षा ली और यह याद दिलाया कि देश को महत्वपूर्ण कच्चे माल के लिए बफर स्टॉक पर एक राष्ट्रीय नीति बनाने की तत्काल आवश्यकता है। अब सबसे बड़ी चिंता मानसून को लेकर है:
वित्त मंत्रालय की रिपोर्ट यह आश्वस्त करती है कि वैश्विक झटकों के बावजूद भारत की व्यापक आर्थिक स्थिरता बरकरार है। विदेशी ऋण निवेशक भारतीय बाजार में लौट आए हैं और वैश्विक 'एआई-बबल' की चिंताओं के बीच जल्द ही इक्विटी प्रवाह के भी सकारात्मक होने की उम्मीद है। हालांकि, दुनिया भर में जलवायु और भू-राजनीति से जुड़ी अस्थिर घटनाओं को देखते हुए, नीति निर्माताओं को संभावित चुनौतियों से एक कदम आगे रहने के लिए लगातार सतर्क रहना होगा।